छुआछूत से आजादी की मांग को लेकर दिल्ली जा रही यात्रा को हरियाणा बॉर्डर पर रोका

आपको बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद से एक अगस्त को भीम रुदल यात्रा की शुरुआत की गई थी. जो यात्रा राजस्थान के विभिन्न जिलों से होते हुए दिल्ली पहुंचनी थी. लेकिन दिल्ली –जयपुर नेशनल हाइवे स्थित जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर ...

आपको बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद से एक अगस्त को भीम रुदल यात्रा की शुरुआत की गई थी. जो यात्रा राजस्थान के विभिन्न जिलों से होते हुए दिल्ली पहुंचनी थी. लेकिन दिल्ली –जयपुर नेशनल हाइवे स्थित जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर ही हरियाणा पुलिस ने यात्रा को रोक दिया. 7 अगस्त दोपहर से ही बड़ी संख्या में साउथ रेंज के आईजी सहित प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस फ़ोर्स बॉर्डर पर तैनात रही.

देर रात यात्रा हरियाणा राजस्थान बॉर्डर पहुँची जहाँ पुलिस ने यात्रा को रोक दिया और यात्रा में शामिल करीबन 20 वाहनों में साढ़े तीन सो लोगों ने हाइवे किनारे ही ढेरा डाल लिया. यात्रा के माध्यम से चंदे से एकत्रित किए गए 22 लाख रूपए के सिक्के और 1111 किलोग्राम का पीतल का सिक्का सरकार को सौंपना था. पीतल के सिक्के पर एक साइड बाबा साहब और दूसरी साइड माहत्मा बुद्ध के चित्र उकरे गए है.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

WhatsApp Image 2022 07 26 at 10.30.55 AM

यात्रा के संयोजन का कहना है कि 15 अगस्त की सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें यहाँ रोक दिया गया है. इसलिए 24 घंटे वो यहीं रूककर इंतजार करेंगे कि सरकार का प्रतिनिधि जो वो देने आए है ले ले. जिसके बाद वो वापिस लौट जायेंगे.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

फिलहाल यात्रा में शामिल सभी लोग हाइवे किनारे बैठे हुए है. और पुलिस फ़ोर्स बॉर्डर पर तैनात है. इस बारे में पुलिस और प्रशासन द्वारा कोई बोलने को तैयार नहीं है. आईजी एम रवि किरण और बावल एसडीएम संजीव कुमार से हमने बात करने की कोशिश भी की लेकिन दोनों ने ही कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author