Fraud : लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर फर्जी लिंक और फॉर्म से ठगी, सरकार ने जारी की चेतावनी

Fraud : हरियाणा सरकार की दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता दी जाती है, अब साइबर ठगों के निशाने पर है। सरकार के संज्ञान में आया है कि कई फर्जी मोबाइल ...

Fraud : हरियाणा सरकार की दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता दी जाती है, अब साइबर ठगों के निशाने पर है। सरकार के संज्ञान में आया है कि कई फर्जी मोबाइल लिंक और नकली फॉर्म ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं, जिनके जरिए गरीब और कम तकनीकी जानकारी रखने वाली महिलाओं को धोखा दिया जा रहा है।

सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Fraud in the name of Lado Laxmi Yojana through fake links and forms

सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि—

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !
  • लाडो लक्ष्मी योजना का रजिस्ट्रेशन केवल आधिकारिक मोबाइल ऐप से ही मान्य होगा।
  • किसी भी अनजान लिंक या फॉर्म पर भरोसा न करें।
  • योजना का असली डाउनलोड लिंक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

साइबर ठग कैसे कर रहे हैं फ्रॉड

साइबर अपराधी असली जैसे दिखने वाले लिंक भेजते हैं। इन पर क्लिक करते ही मोबाइल का एक्सेस उनके पास चला जाता है और वे बैंक अकाउंट तक खाली कर देते हैं। इतना ही नहीं, निजी जानकारी का दुरुपयोग कर ब्लैकमेल भी किया जा सकता है।

सरकार की चेतावनी – इनसे बचें

  • किसी भी अनजान लिंक को ओपन न करें।
  • अज्ञात खातों में पैसा न डालें।
  • संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर बिल्कुल भरोसा न करें।
  • अगर कोई व्यक्ति छोटे कारोबार का हवाला देकर बड़ा लेन-देन करने की कोशिश करे तो तुरंत बैंक या पुलिस को सूचित करें।

ठगी हो जाए तो क्या करें?

यदि किसी व्यक्ति के साथ ठगी हो जाती है तो तुरंत नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी ही बढ़ जाएगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author