Flood : धारुहेड़ा में बाढ़ जैसे हालात, राजस्थान से आ रहा कैमिकल युक्त पानी बड़ी समस्या

Flood : बारिश के दिनों में रेवाड़ी जिले के धारुहेड़ा औद्योगिक कस्बे में बाढ़ जैसे हालात बने रहते है। भले बारिश बंद हुये 8 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका हो बावजूद इसके दो से तीन दिन बाद भी ...

Flood : बारिश के दिनों में रेवाड़ी जिले के धारुहेड़ा औद्योगिक कस्बे में बाढ़ जैसे हालात बने रहते है। भले बारिश बंद हुये 8 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका हो बावजूद इसके दो से तीन दिन बाद भी पानी धारुहेड़ा में भरा हुआ है। राजस्थान से आ रहा कैमिकल युक्त पानी स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव ने भी जलभराव की समस्या का जायजा लिया और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित मौजूदा सरकार पर निशाना साधा। सतीश यादव ने कहा कि जिस तरह हमारे सांसद राव इंद्रजीत सिंह इलाके की परियोजनाओं का श्रेय लेते है उसी तरह से इस बदहाली की भी ज़िम्मेदारी लें

बता दें कि की दिल्ली जयपुर हाइवे स्थित हरियाणा के धारुहेड़ा ओद्यौगिक कस्बे में राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से बिना ट्रीट किए कैमिकल युक्त पानी (Flood ) छोड़ा जाता है। जिसकी वजह से रिहायशी इलाकों के साथ-साथ मुख्य सड़क पर आकार भी पानी जमा हो जाता है। काले पानी की तस्वीर देखकर आप समझ सकते है कि किस कदर कैमिकल युक्त पानी यहाँ छोड़ा जा रहा है और लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है।

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

flood

जलभराव के कारण लोगों के वाहन बंद हो जा रहे है। कैमिकल युक्त पानी की वजह से प्रदूषण फैल रहा है। बीमारियाँ फैलने का खतरा भी लगातार बना हुआ है। हाल में ही हरियाणा प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा कैमिकल युक्त पानी छोडने वाले अज्ञात के खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज की गई है। लेकिन यहाँ साफ है कि राजस्थान की कुछ औद्योगिक इकाइयां पानी के साथ –साथ कैमिकल युक्त पानी भी छोड़ देती है।

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू

यहाँ आपको ये भी बता दें कि जब यहाँ औद्योगिक इकाइयां नहीं थी तब यही बारिश का पानी इलाके के लिए काफी अच्छा था लेकिन कैमिकल युक्त पानी छोडने की वजह से यहीं पानी अब मुसीबत बना हुआ है। इस मामले में एनजीटी कोर्ट भी राजस्थान को फटकार लगाकर जुर्माना लगा चुकी है। बावजूद इसके राजस्थान की औद्योगिक इकाइयां बाज नहीं आ रही है। राजस्थान सरकार उनपर एक्शन नहीं ले रही है। हरियाणा सरकार और हरियाणा के अधिकारी राजस्थान का पानी कहकर अपनी बेबसी जाहिर कर रहे है। ऐसे में जनता यहाँ नरकीय जीवन जीने को मजबूर है और शासन प्रशासन को कोसने के अलावा कुछ कर नहीं सकती है।

NEET-UG Exam Alert: Exam at 12 centers in Rewari; entry denied if these items are carried.
NEET-UG Exam Alert: रेवाड़ी के 12 केंद्रों पर परीक्षा, ये सामान ले गए तो नहीं मिलेगी एंट्री

About the Author