Flight Schedule: चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए शुरू होंगी नई फ्लाइट्स, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी किया शेड्यूल

Flight Schedule: चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 3 शहरों के लिए उड़ाने शुरू होने जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। फ्लाइट्स का शेड्यूल 30 मार्च से 25 अक्तूबर तक रहेगा। ...

Flight Schedule: चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 3 शहरों के लिए उड़ाने शुरू होने जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। फ्लाइट्स का शेड्यूल 30 मार्च से 25 अक्तूबर तक रहेगा।

इस दौरान 3 घरेलू फ्लाइट बढ़ी हैं। हालांकि अभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की मंजूरी नहीं नहीं मिली है। नई समयसारिणी के अनुसार पहली फ्लाइट सुबह 5:45 बजे और अंतिम फ्लाइट रात 11:45 बजे उड़ान भरेगी।

मुंबई, बेंगलुरु और धर्मशाला के लिए नई फ्लाइट सेवा शुरू की गई है। अबू धाबी व दुबई की फ्लाइट का समय भी बदला गया है। इस दौरान 4 फ्लाइट रात में एप्रेन एरिया में पार्क की जाएंगी। नई समयसारिणी में 58 फ्लाइट का अवागमन होगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

यह रहेगा फ्लाइट का समय

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अबू धाबी व दुबई की फ्लाइट के समय में बदलाव किया है। 30 मार्च से फ्लाइट संख्या 6E1417/18 चंडीगढ़ से अबू धाबी के लिए दोपहर 3.20 बजे टेक ऑफ करेगी।

वहीं अबू धाबी में दोपहर 2.20 बजे लैंड करेगी। फ्लाइट संख्या 6E1482/81 दुबई से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दोपहर 3.15 बजे लैंड करेगी और चंडीगढ़ से दुबई के लिए शाम 4.35 बजे उड़ान भरेगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

ये रहेगी 3 फ्लाइट्स की टाइमिंग

चंडीगढ़ से धर्मशालाः चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए दूसरी फ्लाइट शुरू हो रही है। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से दोपहर 2.50 बजे उड़ान भरेगी। धर्मशाला दोपहर 3.15 बजे लैंड करेगी। वापसी में 3.45 बजे धर्मशाला से फ्लाइट टेक ऑफ करेगी। चंडीगढ़ धर्मशाला फ्लाइट का किराया 3583 रुपये निर्धारित किया गया है।

चंडीगढ़ से बेंगलुरुः बेंगलुरु इंडिगो की फ्लाइट रात 9 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरेगी। रात 12 बजे बेंगलुरु पहंचेगी। वापसी अगले दिन सुबह 10.30 बजे चंडीगढ़ में लैंड करेगी। यात्रियों को 10718 रुपये किराया देना होगा।

Namo Bharat RRTS now extended to Behror! Rao Inderjit's major announcement | Haryana and Rajasthan to benefit.
नमो भारत RRTS अब बहरोड़ तक, राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान , हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा फायदा

चंडीगढ़ से मुंबईः 31 मार्च को इंडिगो एयरलाइंस मुंबई के लिए सेवा शुरू कर रही है। चंडीगढ़ से रात 10.45 बजे टेक ऑफ करेगी। रात 1.10 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो गई है। यात्रियों को 9779 रुपये टिकट शुल्क रखा गया है।

About the Author