रेवाड़ी में फिल्म ब्रह्मास्त्र का किया बॉय काट, हिंदू दुर्गा वाहिनी ने किया बीएमजी मॉल के बाहर रोष प्रदर्शन

रणबीर कपूर की नई फिल्म ब्रह्मास्त्र का बायकॉट करने के लिए रेवाड़ी में हिन्दू संगठन के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और कहा कई फिल्म कलाकार हमारे समाज को ख़राब कर रहे है. वो जानबूझकर हिन्दुओं की भावना को ठेस ...

रणबीर कपूर की नई फिल्म ब्रह्मास्त्र का बायकॉट करने के लिए रेवाड़ी में हिन्दू संगठन के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और कहा कई फिल्म कलाकार हमारे समाज को ख़राब कर रहे है. वो जानबूझकर हिन्दुओं की भावना को ठेस पहुँचाने वाले बयान देते है या फिल्म में ऐसे द्रश्य दर्शाते है. हाल में रणबीर कपूर का एक बयान सामने आया था जिसमें रणबीर कपूर ने गाय के मांस को अपना पसंदीदा भोजन बताया था. जिससे हिन्दू संगठनों में रोष है और इसी रोष के चलते रेवाड़ी के बीएमजी मॉल के सामने हिन्दू संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया.

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नई फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में लगाई गई है. रेवाड़ी के बीएमजी मॉल स्थित सिनेमाहॉल में भी ये मूवी दिखाई जा रही है. मॉल के बाहर लगे मूवी के पोस्टर को तुरंत हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सभी से इस फिल्म का बायकाट करने की अपील की.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

प्रदर्शनकारियों के विरोध को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और किसी भी प्रदर्शनकारी को मॉल में प्रवेश नहीं करने दिया गया. बढ़ते विरोध को देखते हुए मॉल प्रबंधन द्वारा रणवीर कपूर की नई फिल्म ब्रह्मास्त्र के बैनर को हटवाया दिया गया.

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author