रेवाड़ी मे कपड़ो की दुकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख़, विडियो आया सामने

Rewari: दुकान में लगी भयंकर आग का वीडियो देखकर आप समझ सकते है कि किस कदर आग ने यहाँ तांडव मचाया है। जानकारी के मुताबिक राजबीर नाम के व्यक्ति ने दिल्ली रोड़ स्थित नहर के पास और यूनिक शूट एंड ...

Rewari: दुकान में लगी भयंकर आग का वीडियो देखकर आप समझ सकते है कि किस कदर आग ने यहाँ तांडव मचाया है। जानकारी के मुताबिक राजबीर नाम के व्यक्ति ने दिल्ली रोड़ स्थित नहर के पास और यूनिक शूट एंड साड़ी के नाम से दुकान खोली हुई है। तीन दुकानों में से एक में शूट –साड़ी और दो दुकानों में जूते और रेडीमेट गारमेंट्स का सामान रखा हुआ था। जिसमें से रेडीमेट्स गारमेंट्स और जूतों की दुकान में आग लग है।

सुबह दुकान खोलने के समय लोगों ने देखा कि दुकान के अंदर से धुआँ निकल रहा है। जिसके बाद पास में ही रह रहा दुकान संचालक भी मौके पर पहुँचा और दुकान का शटर ऊपर किया तो देखा दुकान में भयंकर आग कि लपटे फैली हुई थी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने कि कोशिश भी की लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद मौके पर पहुँची दमकल विभाग कि गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख़ हो गया है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author