रंगदारी देने से किया इंकार तो बदमाशों ने की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी शहर के सेक्टर-3 के रहने वाले सतीश बतरा ने बावल कस्बा के रेवाड़ी रोड पर पार्वती टाइल्स एंड बतरा सैनिटरी के नाम से शोरूम खोला हुआ है। मंगलवार की शाम एक बाइक पर सवार होकर 3 ...

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी शहर के सेक्टर-3 के रहने वाले सतीश बतरा ने बावल कस्बा के रेवाड़ी रोड पर पार्वती टाइल्स एंड बतरा सैनिटरी के नाम से शोरूम खोला हुआ है। मंगलवार की शाम एक बाइक पर सवार होकर 3 बदमाश उनके शोरूम पर पहुंचे। उस वक्त शोरूम पर सतीश बतरा का बेटा राहुल बतरा बैठा हुआ था। कुछ देर बदमाशों ने राहुल से बात की और फिर सीधे लाख्रों रूपए की रंगदारी की डिमांड की।

 

 

Rewari News: BJP State President Dr. Archana Gupta is visiting Rewari for the first time; a grand welcome awaits her at Ganpati Garden.
Rewari News: पहली बार रेवाड़ी आ रही हैं BJP प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, गणपति गार्डन में होगा भव्य स्वागत

इस बीच राहुल बतरा ने बदमाशों को पैसे देने से इंकार किया तो बदमाश बाहर निकले और शोरुम पर फायरिंग कर दी. बदमाश खुद को नामी गैंग के बदमाश अनिल खेड़ा और संदीप खेड़ा के बंदे बता रहे थे। वारदात के बाद बदमाश सरेआम हथियार लहराते हुए फरार हो गए। राहुल बतरा ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

Rewari Police Alert:Emphasis on installing CCTV cameras in villages; station in-charges hold a key meeting.
Rewari Police Alert: गांवों में CCTV कैमरे लगाने पर जोर, थाना प्रभारियों ने की अहम बैठक

सूचना के बाद बावल थाना पुलिस सहित पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस शोरुम के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. थाना प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी फिरौती की रकम क्लीयर नहीं है। बदमाशो की धरपकड़  के लिये नाकेबंदी कर पुलिस टीम लगी हुई है.

अनिल खेड़ा और संदीप खेड़ा जिनके नाम सामने आए हैं, दोनों ही पेशेवर बदमाश बताए गए हैं। उन पर पहले भी हत्या का प्रयास और फिरौती जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इधर, दिनदहाड़े बावल कस्बा में हुई इस वारदात के बाद से व्यापारियों में खौफ पैदा हो गया है।

Rewari Crime: Major action by CIA Rewari in illegal arms case; third accused arrested.
Rewari Crime: अवैध हथियार मामले में CIA रेवाड़ी की बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपी गिरफ्तार

 

About the Author