FDA ने हरियाणा में 22 दवा विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द, मंत्री अनिल विज ने दी जानकारी

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में विभिन्न उल्लंघन के तहत 22 बिक्री लाइसेंस विभिन्न विधियों के लिए निलंबित किए हैं. जिनमें 19 खुदरा बिक्री दवा लाइसेंस तथा 3 ...

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में विभिन्न उल्लंघन के तहत 22 बिक्री लाइसेंस विभिन्न विधियों के लिए निलंबित किए हैं. जिनमें 19 खुदरा बिक्री दवा लाइसेंस तथा 3 थोक बिक्री लाइसेंस शामिल है. विज ने बताया कि इन बिक्री दवा लाइसेंस को आरपी का अनुपस्थित होना, अनुसूचित एच रजिस्टर का न होना या रखरखाव नहीं पाया जाना, दवाई फर्श पर रखा जाना या भंडारित पाई जाना, समाप्त हो चुकी दवाइयों को नोट फोर सेल के साथ ठीक से लेबल नहीं किया जाना, प्राधिकृत हस्ताक्षरकर्ता आरपी के हस्ताक्षर के स्थान पर मुद्रित पाए जाना इत्यादि उल्लंघनाओ के अंतर्गत निलंबित किया गया है.

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

अंबाला जॉन में लाइसेंस रद्द

anil vij

थोक बिक्री दवा लाइसेंस के तहत अंबाला जॉन के मैसर्ज शेडवेल फार्मा प्राइवेट लिमिटेड आफिसर कालोनी, काला अम्ब, नारायणगढ़ के थोक दवा बिक्री लाइसेंस को 5 दिनों के लिए निलंबित किया है. करनाल जोन के मैसर्ज मित्तल फार्मा करनाल रोड़, असंध के थोक दवा बिक्री लाईसेंस को 3 दिनों के लिए, जबकि मैसर्ज मैन मार्क फार्मा, नई सब्जी मण्डी, करनाल के थोक दवा बिक्री लाइसेंस 5 दिन के लिए निलंबित किया है. अंबाला जोन के तहत मैसर्ज गुरू आसीज मैडीकल हाल, नाहन हाउस, अंबाला शहर के खुदरा बिक्री दवा लाइसेंस को 5 दिनों मैसर्ज आशु मेडीकोज, खम्बा चौक अंबाला शहर के लाईसेंस को 7 दिनों मैसर्ज जीएस मेडिकोज, कैथ माजरी, अंबाला सिटी के लाइसेंस को 7 दिनों के लिए निलंबित किया है.

करनाल जॉन में लाइसेंस रद्द

करनाल जोन के अंतर्गत मैसर्ज जेवी मेडीकल स्टोर, घरोंडा के खुदरा बिक्री दवा लाइसेंस को 7 दिनों, मैसर्ज मित्तल फार्मा, करनाल रोड, असंध के लाईसेंस को 3 दिनों, मैसर्ज वधवा मेडीकल स्टोर, प्रेम नगर, करनाल के लाइसेंस को 5 दिनों, मैसर्ज मेन मार्क फार्मा, न्यू सब्जी मण्डी, करनाल के लाइसेंस को 5 दिनों, मैसर्ज शिवम मेडीकल हाल, कुंजपुरा रोड, करनाल के लाइसेंस को 5 दिनों, मैसर्ज मान मैडीकोज, हकीकत नगर, करनाल के लाइसेंस को 3 दिनों मैसर्ज, बालाजी मैडीकल स्टोर, गांव सलवान, करनाल के लाइसेंस को 5 दिनों, मैसर्ज एस एन मैडीकोज, असंध के लाइसेंस को 5 दिनों तथा मैसर्ज गावी मेडीकोज, बसंत विहार, करनाल के लाइसेंस को 5 दिनों के लिए निलंबित किया है.

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

 

अन्य जोन में लाइसेंस रद्द

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

हिसार जोन के अंतर्गत मैसर्ज ताक मेडीकोज, मण्डी आदमपुर के खुदरा बिक्री दवा लाईसेंस को 10 दिनों और मैसर्ज किरमारा मेडीकल स्टोर, अग्रोहा के लाईसेंस को 3 दिनों के लिए निलंबित किया है। जींद में मैसर्ज नेशनल मेडीकल हाल,ओल्ड अनाज मण्डी गेट, जींद के खुदरा बिक्री दवा लाइसेंस को 5 दिनों, मैसर्ज राम मैडीकल स्टोर मंगल काम्पलेक्स, जींद के लाइसेंस को 10 दिनों तथा मैसर्ज गर्वित मैडीकोज, बाईपास, जींद के लाइसेंस को 3 दिनों के लिए, गुरुग्राम जोन के तहत मैसर्ज श्रीकृष्णा मैडीकोज वजीराबाद, गुरुग्राम के खुदरा बिक्री दवा लाईसेंस को 7 दिनों तथा मेवात के मैसर्ज भारत मैडीकल स्टोर, गांव सोख, नूंह के लाईसेंस को 10 दिनों के लिए निलंबित किया है.

About the Author