बाप-बेटे ने की ख़ुदकुशी, दो भाइयों ने निगला जहरीला पदार्थ और पिता ने लगाईं फांसी

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के गाँव राजगढ़ निवासी सुभाष अपने दो बेटे 12 वर्षीय जतिन और 23 वर्षीय कमल के साथ गाँव में ही रहता था. प्राथमिक जाँच में सामने आया है कि मंगलवार दिन में बाप –बेटों में ...

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के गाँव राजगढ़ निवासी सुभाष अपने दो बेटे 12 वर्षीय जतिन और 23 वर्षीय कमल के साथ गाँव में ही रहता था. प्राथमिक जाँच में सामने आया है कि मंगलवार दिन में बाप –बेटों में किसी बात को लेकर झगडा हुआ था. ये झगडा इतना बढ़ा कि जतिन और कमल ने गाँव के जंगल में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया. इस घटना में जतिन की मौत हो गई जबकि कमल को समय रहते अस्पताल में भर्ती करा दिया गया.  सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया.

जिसके बाद शाम को जिस वक्त शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था. उसी वक्त पिता सुभाष वापिस घर आया और घर में ही फांसी का फंदा लगा ख़ुदकुशी कर ली. सूचना के बाद दौबारा रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को फंदे से उताकार पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

रामपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि पिता के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा. पुलिस की शुरूआती जाँच में घरेलू कलह कि इस पूरी घटना की वजह बताई जा रही है. लेकिन सवाल कि आखिर बाप-बेटों में ऐसी क्या बात थी की झगड़ा हुआ और झगडा इतना बढ़ा की आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा.

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author