मैसेज भेज कर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गांव बेरली खुर्द निवासी राहुल ने बताया था कि 25.04.2022 को उसके व्हाट्सएप नंबर पर अनजान मोबाइल नंबर से पैसे की मांग करते हुए धमकी भरा वॉइस नोट आया व पैसे की मांग की। उसको ज्यादा महत्व ...

पुलिस के अनुसार गांव बेरली खुर्द निवासी राहुल ने बताया था कि 25.04.2022 को उसके व्हाट्सएप नंबर पर अनजान मोबाइल नंबर से पैसे की मांग करते हुए धमकी भरा वॉइस नोट आया व पैसे की मांग की। उसको ज्यादा महत्व न देते हुए इग्नोर कर दिया। उसके बाद बार-बार गंदी गाली व मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले वॉइस नोट आ रहे हैं। जिसमे पैसे ना देने पर मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 27.04.2022 को रात को लगभग 11 बजे व 28.04.2022 को सुबह लगभग 04.30 बजे मेरी अनुपस्थिति में मेरे परिवार को परेशान किया गया।

 

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

जाटूसाना थाना पुलिस ने राहुल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने व धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को मामले में दोनों आरोपी सुनील व राकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

 

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author

Related Articles