‘हर घर तिरंगा’: तिरंगा के साथ शेयर करें सेल्फी, सरकार ने तैयार किया पोर्टल

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजादी अमृत महोत्सव के जन को देश में उत्साह और उमंग के साथ पूरा किया जा रहा है। रेवाड़ी प्रशासन की ओर से हर ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजादी अमृत महोत्सव के जन को देश में उत्साह और उमंग के साथ पूरा किया जा रहा है। रेवाड़ी प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा महाअभियान में आमजन की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि इस महाअभियान को ऐतिहासिक और यादगार बनाया जा सके।  उन्होंने कहा कि सरकार की यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार आजादी अमृत महोत्सव वर्ष में 15 अगस्त को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बेहद खास होगा। उन्होंने कहा कि इस बार केवल राव तुलाराम स्टेडियम में ही नहीं बल्कि घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा।

 

अब रात को भी फहराया जा सकता है तिरंगा :

Har Gar Tiranga Abhiyan

सरकार ने देश की झंडा संहिता में बदलाव किया है जिसके तहत अब तिरंगा दिन और रात दोनों समय फहराये जाने की अनुमति रहेगी। साथ ही अब पॉलिएस्टर  और मशीन से बने राष्ट्रीय ध्वज का भी उपयोग किया जा सकता है। सरकार की ओर से ‘आजादी का अमृत महोत्वस’ के तहत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी आवासों, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों और वाणिज्यिक-औद्योगिक इकाइयों व अन्य प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण हो। उन्होंने कहा कि इस देशभक्ति से ओतप्रोत इस महाअभियान के रंग में रंगने से कोई भी नागरिक छूटने न पाए।

 

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी में 13 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा का विशेष अभियान :

डीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह के  रूप में आयोजित किया जा रहा है। यह सभी देशवासियों के लिए विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा का विशेष अभियान आयोजित सरकार की ओर से किया जा रहा है, जिसमें समरस भाव के साथ हर जिलावासी को सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि  हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला के घर-घर पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया जाए।

 

तिरंगा के साथ शेयर करें सेल्फी, सरकार ने तैयार किया पोर्टल : डीसी

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि सरकार ने नागरिकों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराने का आग्रह किया है। इस पहल के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे से जुड़ाव को गहरा करना है। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव का आयोजन है। हर जिलावासी को इस महाअभियान से जुड़ना चाहिए। आमजन अपने द्वारा फहराए गए तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से https://harghartiranga.com/ पोर्टल तैयार किया गया है। आमजन यहां भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ अपनी फोटो पोस्ट कर सकते हैं।

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !
इस तरह जुड़ें हर घर तिरंगा अभियान से :

स्टेप 1 : आधिकारिक वेबसाइट-https://harghartiranga.com/ पर जाएं।
स्टेप 2 : पिन ए लैग पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : इसके बाद अपनी प्रोफाइल फोटो सेट करने के साथ अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें। आप अपने गूगल अकाउंट के साथ भी इसे जारी रख सकते हैं।
स्टेप 4 : https://harghartiranga.com/ को लोकेशन एक्सेस करने की परमिशन दें।
स्टेप 5 : इसके बाद अपनी लोकेशन पर एक तिरंगे को लगाएं। हॉटस्पॉट लोकेशन में तिरंगा लगाकर नागरिकों को वेबसाइट में दिखाया जाता है।

 

तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी भी कर सकते हैं अपलोड, ये हैं स्टेप :

स्टेप 1 : आधिकारिक वेबसाइट-https://harghartiranga.com/ पर जाएं।
स्टेप 2 : नीचे स्क्रॉल करें और ‘सेल्फी अपलोड करें ’ पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : इसके बाद अपना नाम दर्ज करें और फोटो अपलोड करें।
ध्वजारोहण के नियमों की कड़ाई से किया जाए अनुपालना : डीसी

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राष्ट्र ध्वज संशोधित झंडा संहिता 2021 के अनुसार ही तैयार हों। राष्ट्र ध्वज हमारी अस्मिता व आन-बान-शान का प्रतीक है। इसलिए राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुरूप ध्वजारोहण के नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए तथा आमजन को नियमों के बारे में विधिवत रूप से जानकारी दी जाए।

ये भी पढ़े: अब दिल्ली से पानीपत के बीच की दूरी होगी कम, 217 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा एक और हाईवे https://rewariupdate.com/?p=22303

About the Author

Related Articles