इनेलो नेता अभय चौटाला पहुंचे रेवाड़ी, 25 सितंबर को फतेहाबाद से होगा तीसरें मोर्चे का ऐलान

25 सितंबर को फतेहाबाद में चौधरी देवी लाल की जंयती के मौके पर तीसरें मोर्चे का ऐलान किया जाएगा. रेवाड़ी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस से जनता परेशान ...

25 सितंबर को फतेहाबाद में चौधरी देवी लाल की जंयती के मौके पर तीसरें मोर्चे का ऐलान किया जाएगा. रेवाड़ी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस से जनता परेशान है इसलिए देश में अच्छे विकल्प के लिए तीसरे मोर्चे की जरूरत है. अभय चौटाला ने कहा कि चौधरी ओम प्रकाश चौटाला से से कल बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार मुलाक़ात करेंगे.  उन्होंने कहा कि फतेहाबाद में आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों के दिग्गज नेता एक मंच पर मौजूद होंगे.

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि बीजेपी से आज जनता परेशान है और कांग्रेस की खुद की कलह खत्म नहीं हो रही है. वो अपने संगठन को तो नहीं संभाल पा रहे है . बीजेपी का विकल्प कैसे बन सकते है.  वहीँ जेजेपी के साथ आने के सवाल पर अभय चौटाला ने कहा कि अगर वो सार्वजिनक रूप से चौधरी ओपी चौटाला से माफ़ी मांगे तो उन्हें साथ लाने पर विचार किया जा सकता है.

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author