Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, आरोपी को पैर में लगी गोली

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों का पुलिस से एनकाउंटर हो गया। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी का पैर भागते समय टूट गया। पुलिस ...

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों का पुलिस से एनकाउंटर हो गया। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी का पैर भागते समय टूट गया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को टोल प्लाजा पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी विनय, बॉबी और पवन को हथियार बरामदगी के लिए अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया था। इसी दौरान गांव पुराना बहरामपुर के पहाड़ी इलाके में जांच के समय आरोपी विनय ने पुलिस को बताया कि उसने वहां एक लोडेड हथियार छुपा रखा है। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आरोपी विनय ने उसी हथियार से अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

फायरिंग के दौरान चली गोली पुलिस टीम में शामिल एएसआई मनमोहन की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी को पहले चेतावनी दी, लेकिन जब उसने फायरिंग जारी रखी तो जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वार्निंग फायर के बाद गोली चलाई। इस कार्रवाई में एक गोली आरोपी विनय के दाएं पैर में लगी। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं, दूसरे आरोपी बॉबी को भी हथियार बरामदगी के लिए भौंडसी क्षेत्र में ले जाया गया था। वहां से भागने की कोशिश के दौरान वह गिर गया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई और पैर टूट गया। पुलिस ने उसे भी इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि एएसआई मनमोहन ने बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं पहनी होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने बताया कि तीसरा आरोपी पवन फिलहाल हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज
About the Author