Elevated Road: दिल्ली को मिलेगा नए एलिवेटेड रोड का तोहफा, IGI एयरपोर्ट व गुरुग्राम जाना होगा आसान

Elevated Road: राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में अब आपको अगर IGI एयरपोर्ट से एम्स तक जाना है या फिर दिल्ली एयरपोर्ट से हवाई उड़ान भरनी है ...

Elevated Road: राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में अब आपको अगर IGI एयरपोर्ट से एम्स तक जाना है या फिर दिल्ली एयरपोर्ट से हवाई उड़ान भरनी है तो अब भारी ट्रैफिक से नहीं जूझना पड़ेगा।

इसके लिए NHAI ने दिल्ली एम्स से IGI एयरपोर्ट तक एलिवेटेड कॉरिडोर निर्मा का प्रस्ताव तैयार किया है। अब 27 मई से इसकी उपयोगिता जांची जाएगी। इसके लिए पेशेवर फर्म को आमंत्रित किया गया है। स्टडी रिपोर्ट आने के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

11 साल पहले बनी थी योजना
आज से 11 साल पहले PWD ने इस इलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की योजना तैयार कर ली थी, लेकिन के बीजेपी सरकार के साथ तत्काली दिल्ली की आप पार्टी सरकार का समन्वय स्थापित नहीं होने से योजना लटक कर रह गई। अब इसकी जिम्मेदारी NHAI को सौंपी गई है।

गुरुग्राम और फरीदाबाद दोनों ही दक्षिणी दिल्ली से जुडे हुए हैं। हाल ही में NHAI को महरौली-गुरुग्राम रोड और आश्रम से फरीदाबाद बॉर्डर रोड की चौड़ाई बढ़ाने का काम सौंपा गया है। दक्षिणी दिल्ली की प्रमख सड़कों पर लगातार बढ़ेत ट्रैफिक दबाव को देखते हुए एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण की योजना बनाई गई है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

यह रहेगा रूट
पहले चरण में AIIMS से लेकर IGI एयरपोर्ट के नजदीक महिपालपुर बाइपास तक इसे आकार दिया जाएगा। इसके बादमहिपालपुर से आगे बढ़ाते हुए गुरुग्राम- फरीबाद रोड तक विस्तार दिए जाने की योजना है. बता दें कि दूसरे राज्यों के गंभीर मरीजों को कई बार एयरलिफ्ट कर एम्स लाया जाता है। ऐसे में इस एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से एयरपोर्ट से एम्स तक बार- बार ग्रीन कॉरिडोर बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Namo Bharat RRTS now extended to Behror! Rao Inderjit's major announcement | Haryana and Rajasthan to benefit.
नमो भारत RRTS अब बहरोड़ तक, राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान , हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा फायदा
About the Author