Electricity bill : हरियाणा के इन 27 हजार घरों के कटेंगे कनेक्शन, बिजली विभाग करेगा बड़ी कार्रवाई 

Electricity bill : हरियाणा बिजली विभाग ने सख्ती करना शुरू कर दिया है। बिजली बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के अब कनेक्शन कटने वाले हैं। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने इसकी तैयारी कर ली है। विभाग ने डिफॉल्टर हो ...

Electricity bill : हरियाणा बिजली विभाग ने सख्ती करना शुरू कर दिया है। बिजली बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के अब कनेक्शन कटने वाले हैं। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने इसकी तैयारी कर ली है। विभाग ने डिफॉल्टर हो चुके बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का फैसला किया है।

राशि नहीं जमा कराने वालों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। महेंद्रगढ़ में दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के 5 डिवीजनों में करीब 27 हजार बिजली उपभोक्ता डिफाल्टर हैं। जिनकी तरफ विभाग का करोड़ों रुपए बकाया है। इसके लिए विभाग ने टीमें गठित कर दी है। जो डिफॉल्टर हो चुके बिजली उपभोक्ताओं के घर पर जाकर उनसे बिजली बिज की राशि जमा कराएंगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह ने बताया कि महेंद्रगढ़ में 5 डिवीजन बनाए गए हैं। जिसमें सिटी, सबर वन, सतनाली सब डिवीजन, बुचावास सब डिवीजन व कनीना सब डिवीजन में आते हैं।

कार्यकारी अभियंता ने कहा कि अगर आपका बिजली बिल ज्यादा आ रहा है तो, आपकी पार्ट टाइम पेमेंट भी करवाई जा सकती है। जिससे आपको किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, आप अपना बिजली का बिल भर सकेंगे। कार्यकारी अभियंता ने कहा कि हमारी आमजन से रिक्वेस्ट है कि वह अपना बिजली का बिल समय पर भर दें अन्यथा उनकी बिजली की सप्लाई काट दी जाएगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author