Diwali: दीपावली पर दुकानों के बाहर न करें अतिक्रमण, साथ बाजारों को भी सजाकर दें स्वच्छता का संदेश – अनिल विज

Diwali: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कहा कि दीपावली पर्व के अवसर पर हमें अपने घरों के साथ-साथ अपने बाजारों को भी सुसज्जित कर स्वच्छता का संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान ...

Diwali: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कहा कि दीपावली पर्व के अवसर पर हमें अपने घरों के साथ-साथ अपने बाजारों को भी सुसज्जित कर स्वच्छता का संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल हो सकता है जब इसमें नागरिकों की सक्रिय भागीदारी हो।

विज आज एसडीएम कार्यालय, अंबाला छावनी के सभागार में नगर परिषद, विभिन्न बाजार एसोसिएशन, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ दीपावली पूर्व सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक में ऊर्जा मंत्री ने सभी प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि इस बार दीपावली पर हम अपने शहर को सुंदर, स्वच्छ और आकर्षक बनाकर स्वच्छता का संदेश दें। उन्होंने कहा कि नगर परिषद अपने स्तर पर कार्य कर रही है, परंतु जनसहयोग से ही इस अभियान को गति दी जा सकती है। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न एसोसिएशनों द्वारा दिए गए सुझावों और समस्याओं के समाधान हेतु नगर परिषद को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

‘स्वच्छता ऐप’ से सीधे भेजें शिकायतें – विज

विज ने कहा कि नगर परिषद को स्वच्छता ऐप को पूर्ण रूप से क्रियान्वित करना सुनिश्चित करना चाहिए। यह ऐप मोबाइल पर डाउनलोड की जा सकती है और इसके माध्यम से नागरिक सफाई, कूड़ा उठान, या स्ट्रीट लाइट सुधार से जुड़ी शिकायतें फोटो व लोकेशन सहित भेज सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए तथा ऐप की निगरानी के लिए क्षेत्रवार बैकअप टीमें गठित की जाएं, जो शिकायत प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य सुनिश्चित करें।

दीपावली के दौरान दुकानदार अतिक्रमण न करें – विज

ऊर्जा मंत्री ने बाजार एसोसिएशनों से आग्रह किया कि दीपावली की खरीदारी के दौरान उपभोक्ताओं की सुविधा का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार त्यौहार की आड़ में दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण न करे ताकि वाहन और पैदल यातायात में बाधा न आए। उन्होंने कहा कि बाजारों में ग्राहकों के आवागमन हेतु प्रशासन और व्यापारी मिलकर सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करें।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

लावारिस पशुओं के स्थायी समाधान के निर्देश

बैठक में अंबाला छावनी क्षेत्र में लावारिस पशुओं की समस्या उठाई गई। इस पर ऊर्जा मंत्री ने बताया कि नगर परिषद इस दिशा में कार्यरत है और उन्होंने निर्देश दिए कि गाड़ा-बाड़ा क्षेत्र के पास 22 एकड़ भूमि पर गौशाला विकसित कर इन पशुओं को वहां स्थायी रूप से स्थानांतरित किया जाए। इसके लिए एसडीएम व ईओ को विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

स्ट्रीट लाइटें व सफाई व्यवस्था तुरंत सुधारें – विज

कुछ बाजारों में स्ट्रीट लाइटें बंद होने की जानकारी पर विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी स्ट्रीट या फैंसी लाइटें खराब हैं, उन्हें तुरंत ठीक करवाया जाए। उन्होंने टांगरी नदी के आसपास की कालोनियों में जलभराव और गंदगी की सफाई करने तथा खाली प्लॉटों में काले तेल का छिड़काव करवाने के भी निर्देश दिए।

बाजार एसोसिएशनों से सफाई अभियान में सहयोग का आग्रह

ऊर्जा मंत्री ने बाजार एसोसिएशनों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की निगरानी हेतु 2-3 कर्मचारियों को नामित करें और कूड़ा उठाने वाले कर्मियों की उपस्थिति दर्ज कराएं ताकि सफाई व्यवस्था नियमित रहे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की बैठकें आयोजित की जाएंगी ताकि कार्यों की समीक्षा और सुधार हो सके।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

एसोसिएशनों ने दिए सुझाव, सहयोग का भरोसा दिलाया

बैठक में राय मार्केट एसोसिएशन से हरप्रीत सिंह, सदर बाजार से विकास बत्तरा, हनुमान मार्केट से बी.एस. बिंद्रा व हरजीत बुद्धिराजा, विजय रतन चौक मार्केट एसोसिएशन से अतुल महाजन, लायंस क्लब से आशीष, बी.सी. बाजार एसोसिएशन से रामबाबू यादव, शास्त्री कॉलोनी एसोसिएशन से बलित नागपाल, प्रभु प्रेम पुरम से अनिल चोपड़ा सहित विभिन्न प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे।

सभी एसोसिएशनों ने नगर परिषद को पूर्ण सहयोग देने और स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाने का आश्वासन दिया। बैठक के प्रारंभ में नगर परिषद ईओ देवेंद्र नरवाल ने अंबाला छावनी क्षेत्र में चल रही सफाई गतिविधियों की वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।

 

 

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

 

About the Author

Related Articles