Rewari: रेवाड़ी में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित, 12 विद्यार्थी रेंज स्तर के लिए चयनित

Rewari: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में शनिवार को बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा (road safety) प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन यूरो इंटरनेशनल स्कूल, जोनावास में ...

Rewari: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में शनिवार को बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा (road safety) प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन यूरो इंटरनेशनल स्कूल, जोनावास में किया गया। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि यह परीक्षा इस प्रतियोगिता का तीसरा चरण है। इससे पहले 20 नवंबर को दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन खंड स्तर पर किया गया था, जिसमें कक्षा 1 से कॉलेज स्तर तक के चार समूह बनाए गए थे। इस परीक्षा में सरकारी और निजी स्कूलों के कुल 2628 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 215 विद्यार्थियों ने तीसरे चरण के लिए क्वालीफाई किया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जिला स्तर पर आयोजित तीसरे चरण में विभिन्न समूहों से कुल 12 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो अब रेंज स्तर की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। इनमें रेवाड़ी के साथ-साथ महेंद्रगढ़, नूंह (मेवात) और पलवल जिलों के चयनित विद्यार्थी भी शामिल होंगे।

DSP ट्रैफिक पवन कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को शुरू से ही यातायात नियमों का पालन करने के प्रति प्रेरित किया जाता है। पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इस अवसर पर थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक तारा चंद, बीईओ रेवाड़ी राजेश वर्मा, आरएसओ रमेश वशिष्ठ, यूरो इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल अनिल कुमार सहित अन्य विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author