घर में घुसकर बदमाशों ने की डकैती , बुजुर्ग दंपत्ति को दी गोली मारने की धमकी

रेवाड़ी शहर में बदमाशों ने घर में घूसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने बुजुर्ग दम्पत्ति को गोली मारने की धमकी दी और फिर घर में रखा 7 तोला सोना और 5 हजार की नगदी को लेकर ...

रेवाड़ी शहर में बदमाशों ने घर में घूसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने बुजुर्ग दम्पत्ति को गोली मारने की धमकी दी और फिर घर में रखा 7 तोला सोना और 5 हजार की नगदी को लेकर बदमाश मौके से फरार हो गए. यहाँ हैरान करने वाली बात ये है कि बावल रोड़ पर सेक्टर 3 पुलिस चौकी से करीबन 100 मीटर दूर, सेक्टर एक सामने, जिला सचिवालय के पास बने मकान में इस वारदात को अंजाम दिया गया है. जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते है.

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जानकारी के मुताबिक़ 83 वर्षीय दीवान जैन अपनी पत्नी , भाई और भतीजी के साथ घर में मौजूद थे. रात करीबन ढाई बजे जब वो सो रहे थे. तभी 4-5 बदमाश घर के अंदर घुस आयें. जिन्होंने पहले उन्हें जगाया और फिर गोली मारने की धमकी देकर चुपचाप लेटे रहने को कहा. जिसके बाद बुजुर्ग से अलमारी की चाबी ली और फिर अलमारी में रखा करीबन 7 तोला सोना, 5 हजार की नगदी बदमाश लेकर फरार हो गए.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है. पुलिस की फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटाएं है. इस मामले में पुलिस ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है.

ये भी पढ़े : रेवाड़ी की मधु यादव ने किया जिले का नाम रोशन, जीता मिसेज एशिया क्राउन का खिताब https://rewariupdate.com/?p=21520

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author