Disabled Pension 2025: 21 गंभीर बीमारियों से पीड़ित नागरिक तुरंत लें लाभ

Disabled Pension 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा 21 गंभीर बीमारियों से पीड़ित पात्र नागरिकों को दिव्यांग पेंशन उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। डीसी अभिषेक मीणा ने इन बीमारियों से पीड़ित लोगों ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

Disabled Pension 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा 21 गंभीर बीमारियों से पीड़ित पात्र नागरिकों को दिव्यांग पेंशन उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। डीसी अभिषेक मीणा ने इन बीमारियों से पीड़ित लोगों को सरकार की इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इसके लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए तथा वह हरियाणा का स्थाई निवासी एवं आवेदन करते समय तीन वर्ष से हरियाणा में रह रहा हो। उन्होंने बताया कि आवेदक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय तीन लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकार द्वारा गत 3 मार्च 2025 को दिव्यांग पेंशन के लिए 21 बीमारियों को शामिल किया है।

रेवाड़ी पुलिस
ट्रेफिक नियमों का तोड़ने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस का बड़ा एक्शन !

इसमें चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांग, कुष्ठ रोग, मस्तिष्क पक्षाघात, मांसपेशीय दुर्विकास, अंधापन, कम दृष्टि, श्रवण दोष, वाणी और भाषा दिव्यांगता, बौद्धिक दिव्यांगता, विशिष्ट अधिगम दिव्यांगता, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार, मानसिक बीमारी, दीर्घकालिक तंत्रिका संबंधी बीमारी, मल्टीपल स्कलेरोसिस, पार्किंसंस रोग, सिकल सेल रोग, बहु दिव्यागता, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, एसिड अटैक पीड़ित एवं बौना आदि विकार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों से संबंधित पात्र व्यक्तियों को दिव्यांग पेंशन का लाभ प्रदान किया जाता है।

डीसी ने बताया कि दिव्यांग पेंशन का लाभ लेने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय से 60 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता का प्रमाण-पत्र प्राप्त करना होता है। इस दिव्यांगता प्रमाण-पत्र को परिवार पहचान पत्र में अपडेट करवाकर दिव्यांग पेंशन बनवाई जा सकती है।

रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के लिए  348 करोड़ का बजी मंजूर  
रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के लिए  348 करोड़ का बजट मंजूर  

स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट: 18 नवंबर को पोर्टल लॉन्च और लाल डोरा मालिकाना हक को लेकर रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा की बैठक।
स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट : 18 नवंबर को लॉन्च होगा पोर्टल, देखें डीसी ने क्या निर्देश दिए
About the Author
पवन कुमार वर्मा एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का कार्य अनुभव है। वे कई प्रमुख नेशनल टीवी चैनलों से जुड़े रहे हैं और वर्तमान में एक नेशनल रीजनल न्यूज़ चैनल के लिए फ्रीलांस रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही, वे पिछले 10 वर्षों से 'रेवाड़ी अपडेट' (Rewari Update) डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के संपादक व संचालक हैं।