Rewari: दिग्विजय चौटाला का अभय चौटाला पर तंज, वजन कम करने और स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए कर रहे यात्रा

Rewari: जननायक जनता पार्टी के महासचिव दिग्विजय चौटाला आज रेवाड़ी (Rewari) पहुँचे जहाँ बाईपास स्थित जाट धर्मशाला में उन्होंने छात्र और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. दिग्विजय चौटाला ने कहा जजपा का छात्र संगठन इनसो ये मांग कर रहा है कि ...

Rewari: जननायक जनता पार्टी के महासचिव दिग्विजय चौटाला आज रेवाड़ी (Rewari) पहुँचे जहाँ बाईपास स्थित जाट धर्मशाला में उन्होंने छात्र और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. दिग्विजय चौटाला ने कहा जजपा का छात्र संगठन इनसो ये मांग कर रहा है कि जल्द से जल्द छात्र संघ के चुनाव कराएं जाएँ. दिग्विजय ने कहा कि वो सरकार का विरोध नहीं कर रहे है बल्कि सरकार को अपने वायदे याद दिलाने के लिए आवाज उठा रहे है. ताकि छात्र हितों के लिए छात्र संघ चुनाव कराये जाएँ.

अभय चौटाला पर कसा तंज

rewari

रेवाड़ी (Rewari) पहुंचे दिग्विजय चौटाला ने अभय चौटाला पर तंज भी कसा, उन्होंने कहा कि अभय चौटाला अपना वजन कम करने और स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए यात्रा कर रहे है. जो एक पार्ट टाइम यात्रा है. जिससे कभी कोई कभी कोई करता है. उन्होंने कहा कि अभय चौटाला एक्सपोज हो चुके है और लोगों को जबर्दस्ती पकड़कर फोटो खिंचा रहे है.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

दिग्विजय चौटाला ने गुरुग्राम और फरीदाबाद में होने वाले निगम चुनाव में देरी पर कहा कि सरकार को जल्द चुनाव कराने चाहिए. चुनाव भी रूकावट है उसे जल्द दूर करना चाहिए ..क्योंकि चुनाव की वजह से विकास कार्य भी रुके हुए है.

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author