बारिश से खराब हुई फसल का मुआवजा देने की मांग,किसान संगठन का धरना प्रदर्शन

बारिश से ख़राब हुई फसल की जल्द गिरदावरी कराकर मुआवजा देने की मांग को लेकर आज रेवाड़ी में जिला सचिवालय पहुंचकर किसान संगठन से जुड़े किसानों ने धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. बारिश में खराब हुई ...

बारिश से ख़राब हुई फसल की जल्द गिरदावरी कराकर मुआवजा देने की मांग को लेकर आज रेवाड़ी में जिला सचिवालय पहुंचकर किसान संगठन से जुड़े किसानों ने धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. बारिश में खराब हुई बाजरे की फसल की पोटली जिला सचिवालय के गेट के सामने रखकर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

किसान नेताओं ने कहा सरकार खानापूर्ति ना करके तुरंत गिरदावरी कराएँ और किसानों को बजारे पर 30 हजार प्रति एकड़ , कपास और 60 हजार रूपए प्रति एकड़ और फूल की खेती पर 50 हजार रूपए प्रति एकड़ मुआवजा दें.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

आपको बता दें कि सरकार की तरफ से कहा गया है कि किसान खराब हुई फसल का व्यौरा खुद ई भूमि पोर्टल के माध्यम से अपलोड करें. जिसके बाद अधिकारी रिपोर्ट बनायेंगे. जिसपर किसानों ने कहा कि किसान कबतक इन्तजार करेगा , सरकार को ड्रोन से सर्वे कराकर जल्द मुआवजा जारी करना चाहिए.

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author