Rewari: झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से मांगे 3.50 लाख रुपए, महिला पुलिस ने आरोपी युवती को नकदी सहित दबोचा

Rewari: उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रेवाड़ी जयपाल ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया की थाना रामपुरा क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि लगभग 3 साल पहले उसकी मुलाकात मकान किराए पर दिलाने के ...

Rewari: उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रेवाड़ी जयपाल ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया की थाना रामपुरा क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि लगभग 3 साल पहले उसकी मुलाकात मकान किराए पर दिलाने के दौरान एक महिला से हुई थी। कुछ समय पश्चात उस महिला के पास आरोपी युवती ने भी रहना शुरू कर दिया था। जरूरत के समय उसने आरोपी युवती की मदद भी की।

इसी बीच लगभग एक साल तक आरोपी युवती दिल्ली में रहने लग गई थी। कुछ समय बाद युवती ने उससे पैसे ले लिए और बाद में ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद इसी तरह ब्लैकमेल करते हुए कई बार वह उससे पैसे लेती रही  है। जो आरोपी युवती अब रेवाड़ी आई हुई है तथा उसे झुठे केश मे फसाने की धमकी दे रही है वह उससे अब 3.50 लाख रुपए की डिमांड कर रही है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

आरोपी युवती उसके पास अलग-अलग माध्यम से मैसेज और वाइस मैसेज भेज कर लगातार दवाब बना रही है। जो पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनीता देवी के नेतृत्व में गठित टीम ने युवती को काबू करके युवती के खिलाफ थाना रामपुरा में मामला दर्ज करके आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवती के कब्जे से 3.50 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी युवती को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author