रेवाड़ी में रेवाड़ी -रोहतक हाईवे किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई, मृतक के शरीर पर रगड़क के निशान भी मिले हैं, मृतक की पहचान गाँव मांढैया निवासी धनीराम के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि दो अन्य लोग धनीराम के साथ गए थे, अंदेशा है कि उन्हीं ने हत्या कर शव को यहां फैंक दिया.
बुधवार सुबह गांव मांढैया में उस समय हड़कंप मच गया, जब नहर के पास एक युवक का शव दिखाई दिया। शव के पास उसका बिल्डिंग मैटिरियल से भरा ट्रैक्टर भी खड़ा हुआ था। तुरंत पुलिस को सुचना दी गई, मौके पर फोरेंसिक टीम से लेकर पुलिस के तमाम आला अधिकारी भी पहुंचे।
परिजनों ने बताया 38 वर्षीय गांव मांढैया निवासी धनीराम उर्फ जखरी अपने दो साथियों के साथ बावल से सीमेंट लेने गया हुआ था। गांव में ही बिल्डिंग मैटिरियल की दुकान खोली हुई है। मंगलवार रात के समय भी परिजनों की धनीराम से बात हुई थी, उसके बाद संपर्क टूट गया।
परिजनों का कहना है कि धनीराम के साथ एक गांव मांढैंया निवासी व उत्तम नगर निवासी दो युवक गए थे। परिजनों का शक है कि उन्होंने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जिन दो युवकों पर आरोप लगाया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है।








