सीएससी ओलंपियाड परीक्षा में रेवाड़ी का सराहनीय प्रदर्शन करने वाले छात्र को डीसी ने किया सम्मानित

भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आयोजित सीएससी ओलंपियाड परीक्षा 2020-2021 में जिला रेवाड़ी के दो विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए रेवाड़ी जिला का नाम रोशन किया है। इस ओलंपियाड परीक्षा में एक विद्यार्थी ने राष्ट्रीय ...

भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आयोजित सीएससी ओलंपियाड परीक्षा 2020-2021 में जिला रेवाड़ी के दो विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए रेवाड़ी जिला का नाम रोशन किया है। इस ओलंपियाड परीक्षा में एक विद्यार्थी ने राष्ट्रीय स्तर पर पहला और एक विद्यार्थी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

 

सोमवार को डीसी अशोक कुमार गर्ग ने इन विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया। ओलंपियाड परीक्षा में रेवाड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले पाल्हावास निवासी छात्र पवन कुमार ने गणित में पहला स्थान प्राप्त किया है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

 

इस प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से गत फरवरी माह में करवाया गया था। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि ओलंपियाड परीक्षाएं देने से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के स्तर का पता चलता है, साथ ही राज्य स्तर या अखिल भारतीय स्तर पर ओलंपियाड परीक्षाएं देने से विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं की जांच करने का मौका भी मिलता है।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

उन्होंने कहा कि ओलंपियाड जैसी परीक्षा देने से विद्यार्थियों को अपने ज्ञान के स्तर का और अपनी तर्कशक्ति की क्षमता व तार्किक सोच को उजागर करती हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों में जागरूकता पैदा करना एवं उन्हें भविष्य के लिए बेहतर तैयार करना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों को उनके शैक्षणिक कौशल को बढ़ावा देने के लिए सीएससी को माध्यम बनाकर नए प्लेटफार्म की शुरुआत की गई है, जिससे ग्रामीण स्तर के छात्र छात्रा भी बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने कार्य क्षमता का प्रदर्शन कर सकें।

 

जिला प्रबंधक सीएससी जगदीप सिंह बताया कि सत्र 2022-23 के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं जो कि जिला के किसी भी सीएससी सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सीएससी ओलंपियाड हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामान्य ज्ञान व सायबर विषयों पर आयोजित किया जाएगा।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

 

About the Author