खंड नाहड़ के पटवारी हरित को डीसी अशोक कुमार गर्ग ने किया चार्जशीट

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने सीएम विंडो सहित अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने पर खंड नाहड़ के पटवारी हरित को चार्जशीट करने के आदेश जारी किए हैं। डीसी ने बीडीपीओ नाहड़ की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए पटवारी हरित के ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने सीएम विंडो सहित अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने पर खंड नाहड़ के पटवारी हरित को चार्जशीट करने के आदेश जारी किए हैं। डीसी ने बीडीपीओ नाहड़ की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए पटवारी हरित के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

बीडीपीओ रिपोर्ट के अनुसार पटवारी हरित को कई बार मौखिक आदेश दिए जाने के उपरांत भी सी.एम. विंडो से संबंधित शिकायतों का निपटारा नहीं करवाया गया है जिस कारण शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ती गई। इसके अतिरिक्त पटवारी हरित द्वारा ग्राम पंचायतों के चार्ज देने बारे रिपोर्ट भी नहीं भिजवाई गई और मौके पर पैमाइश रिपोर्ट प्रस्तुत न करने के कारण गांव गुडियानी में नाजायज कब्जा नहीं तुड़वाया जा सका जो कि एक बहुत बड़ी व गंभीर चूक है।

Haryana 12th Board Topper 2026: Rewari's daughter Deepika tops Haryana Board, honoured by Health Minister
Haryana 12th Board Topper 2026: रेवाड़ी की बेटी दीपिका ने हरियाणा बोर्ड में किया टॉप, स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

डीसी ने कहा कि सीएम विंडो से संबंधित शिकायत के निपटान में लेट-लतीफी कतई सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग करने हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे सीएम विंडो से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें।

जो शिकायतें ज्यादा समय से लंबित हैं, उनका जवाब जल्द से जल्द देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष सीएम विंडो के संबंध में अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की रोजाना व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग करें।

Dharuhera Municipal Election Result 2026: BJP candidate Ajay Jangra became the chairman
Dharuhera Municipal Election Result 2026: BJP प्रत्याशी अजय जांगड़ा बने चेयरमैन

About the Author