Online trading के नाम पर 30.80 लाख रुपये की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार के नाम पर 30.80 लाख रुपये की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Online trading: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने महिला को ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 30.80 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की ...

Online trading: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने महिला को ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 30.80 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुजरात के जिला सबरकाटा गांव नवावास चौपड़ निवासी डाबी खाटूसिंह प्रधान सिंह व गुजरात के जिला महसाना गांव ठाकोरवास छबलिया निवासी ठाकुर जसवंतजी प्रहलादजी के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया की BMG सिटी रेवाड़ी निवासी चंद्रप्रभा ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत वर्ष 15 अप्रैल को उसके पास व्हाट्स एप पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम एलेक्स बताते हुए ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया था। उसने कॉल करने वाले को बताया कि उसके पास इन्वेस्ट करने के पैसा नहीं है। उसने कहा कि वह उसके डीलर से बात करते हुए बिना पैसा लगाए ही 20 फीसदी तक मुनाफा कमा सकती है। उसके हां करने के बाद पांच ट्रेड कराते हुए उसके खाते में 1800 रुपये डाल दिए गए।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बाद में ब्रोकर बताने वाले बाबथ नामक व्यक्ति ने उसे बताया कि उसके अकाउंट में 8 लाख रुपये का लॉस हुआ है। उसके आदमी घर पर आकर पैसे की वसूली करेंगे। उसे घर से उठवाने और उसका घर बेचने तक की धमकी दी गई। इन लोगों ने उससे हस्ताक्षर व आईडी पहले ही व्हाट्स एप पर मंगवा लिए थे, इसलिए वह बुरी तरह घबरा गई। उसके पास धमकी भरे मैसेज भेजे गए। डर के मारे उसने बताए गए नंबरों पर 5 मई से 17 जून 2025 तक 30 लाख 79 हजार 993/- रुपये ट्रांसफर कर दिए।

जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी गुजरात के जिला सबरकाटा गांव नवावास चौपड़ निवासी डाबी खाटूसिंह प्रधान सिंह व गुजरात के जिला महसाना गांव ठाकोरवास छबलिया निवासी ठाकुर जसवंतजी प्रहलादजी को गिरफ्तार किया है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

आरोपी डाबी खाटूसिंह प्रधान सिंह के खाते में ठगी के 95 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे, जबकि ठाकुर जसवंतजी प्रहलादजी ने उसका खाता साइबर ठगों को मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author