Cyber Fraud Alert: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा, 1 लाख की ठगी में एक और आरोपी गिरफ्तार

Cyber Fraud Alert: साइबर थाना पुलिस ने गत वर्ष गांव श्याम नगर निवासी एक व्यक्ति से ओटीपी पूछकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर खाते से 1 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और ...

Cyber Fraud Alert: साइबर थाना पुलिस ने गत वर्ष गांव श्याम नगर निवासी एक व्यक्ति से ओटीपी पूछकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर खाते से 1 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला औरैया के गांव सहायल निवासी जनार्दन दुबे उर्फ आकाश दुबे के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया की गत वर्ष 6 जुलाई को गांव श्याम नगर निवासी मिन्नू कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसका खाता कोटक महिंद्रा बैंक में है। 1 जुलाई 2025 को वह अपने काम में व्यस्त था। इसी दौरान उसके पास एक नंबर से दो-तीन बार फोन आया। फोन करने वाले ने उससे क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर आए ओटीपी को बताने को कहा। बार-बार फोन आने के कारण उसने ओटीपी बता दिया। इसके बाद उसके खाते पर 202500/- रुपये का लोन ले लिया गया। उसके खाते में लोन के 199810/- रुपये जमा हुए, जिसमें से 1 लाख रुपये तुरंत दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए।

फोन पर मैसेज आने के बाद उसने अपने खाते में जमा बाकि राशि तुरंत दूसरे खाते में ट्रांसफर कर ली। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी यूपी के जिला कानपुर के गांव दीपापुर निवासी आयुष तिवारी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी आयुष तिवारी के बैंक खाते में ठगी की रकम 1 लाख रुपये ट्रांसफर हुई थी। जो इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी यूपी के जिला औरैया के गांव सहायल निवासी जनार्दन दुबे उर्फ आकाश दुबे को भी गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने आयुष तिवारी का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

 

 

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

 

 

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author