Cyber Crime: बैंक ही हुआ ठगी का शिकार, मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज

रेवाड़ी के एक बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी ( Cyber Crime ) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक ठग ने बैंक मैनेजर को फर्जी मेल भेजकर 15 लाख ...

रेवाड़ी के एक बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी ( Cyber Crime ) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक ठग ने बैंक मैनेजर को फर्जी मेल भेजकर 15 लाख 25 हजार रूपए की मोटी रकम आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर करा ली.

बैंक मैनेजर ने पुलिस में दी शिकायत

cyber crime bank fraud

रेवाड़ी के सेक्टर 4 से इंडियन बैंक इलाहाबाद शाखा की मैनेजर ने पुलिस में शिकायत देखकर बताया है कि दीप इंजीनियरिंग कंपनी की तरफ से उन्हें एक आरटीजीएस ट्रांसफर संबंधित मेल मिला था . इसके बाद शातिर ठग ने बैंक में फर्जी कॉल भी की.  मिली रिक्वेस्ट के आधार पर बैंक ने मनीष प्रजापति नाम के एक शख्स के अकाउंट में दो बार में 15 लाख 25 हजार रूपए ट्रांसफर कर दिए.

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

दो बार में कराये पैसे ट्रांसफर

पहली बार 9 लाख 75 हजार रूपए व दूसरी बार साढ़े 5 लाख रूपए आरटीजीएस कर दिए. इसके बाद पता चला कि बैंक के साथ साइबर ठगों ने (Cyber Crime) फ्रॉड कर दिया. बैंक मैनेजर ने ट्रांसफर संबंधित डिटेल्स निकलवाए और इस मामले में मॉडल टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

मॉडल टाउन थाने में केस दर्ज

जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. ऐसे में आप समझ सकते हैं कि टेक्नोलॉजी के इस दौर में हमें कितना सतर्क रहने की जरूरत है . अगर हमने लापरवाही की तो कभी भी किसी तरीके से आपको भी ठग अपनी ठगी का शिकार बना सकते हैं. इसलिए जागरूकता रहें और सतर्क रहें.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !
About the Author

Related Articles