“सभी हो साइबर स्मार्ट मिशन” के तहत रेवाड़ी पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान जारी

गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार मनाए जा रहे साइबर जागरूकता माह के तहत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशानुसार डीएसपी सुभाष चंद ने अहीर कालेज में विद्यार्थियों को जागरूक किया। इसके अतिरिक्त रेवाड़ी पुलिस ने खोरी बस स्टैंड, कुंड स्थित विवेकानंद ...

गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार मनाए जा रहे साइबर जागरूकता माह के तहत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशानुसार डीएसपी सुभाष चंद ने अहीर कालेज में विद्यार्थियों को जागरूक किया। इसके अतिरिक्त रेवाड़ी पुलिस ने खोरी बस स्टैंड, कुंड स्थित विवेकानंद स्कूल, कोसली स्थित राजकीय कालेज, कोचिंग सेंटर, बावल स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एचएयू बावल, राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज धामलावास, गांव सहारनवास स्थित माता राज कौर डिग्री कालेज व मार्डन इंडियन कालेज पाली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

पुलिस ने छात्र-छात्राओं व आमजन को साइबर ठगी से बचने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के लिए प्रयोग किए जा रहे विभिन्न तरीकों के बारे में भी बताया और ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर-1930 पर कॉल करने के बारे में जानकारी दी।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

Smart Selfie 4

उन्होंने कहा कि साइबर ठगों द्वारा फेक आईडी, फेक लिंक, फेक ईमेल, फेक नौकरी, फेक कॉल व मैसेज सहित विभिन्न प्रकार से बैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने के नाम पर, कार व दुपहिया वाहन व अन्य सामान ऑनलाइन बेचने व खरीदने के नाम पर, पॉलिसी रिन्यू करने के नाम पर, लोन देने के नाम पर, मॉर्फ की गई न्यूड वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देने के नाम पर इत्यादि प्रकार से ठगी की जा रही है। किसी भी व्यक्ति को अपने मोबाइल पर आने वाले ओटीपी व बैंक खाते संबंधी कोई भी जानकारी न दें।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !
बैंक अधिकारी बन कर ठगी कर रहे ठग
Awareness Programme 2

यदि कोई व्यक्ति बैंक से बोलने की बात कह कर जानकारी ले रहा है, तो उसे भी कोई जानकारी नहीं बताएं। ठग बैंक अधिकारी बन कर ठगी करते है। मोबाइल पर आने वाले अनजान लिंक व किसी भी इनाम और ऑफर के लिंक को ओपन न करें। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है, तो वे तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर ठगी की शिकायत करें। इसके अतिरिक्त cybercime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author

Related Articles