Cracker: जांचकर्ता ने बताया की शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि जूस की दुकान में अवैध विस्फोटक पटाखों के कार्टून रखे हुए है। जो वह दोनों अभी अपनी दुकान पर मौजूद है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपियों को काबू करके नाम पता पूछा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों की दुकान की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 7 कैरेट अवैध विस्फोटक पटाखे बरामद हुए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।








