जिला पुलिस रेवाड़ी ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान

जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक रेवाडी राजेश कुमार के नेतृत्व मे अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गत रात्री को 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाईट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। जिसमें जिला पुलिस रेवाड़ी ...

जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक रेवाडी राजेश कुमार के नेतृत्व मे अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गत रात्री को 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाईट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। जिसमें जिला पुलिस रेवाड़ी द्वारा चैकिंग पार्टियां और नाकाबंदी द्वारा विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की गई।

इस दौरान प्रत्येक थाना क्षेत्र के अनुसार अपराध की रोकथाम के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रबंधक थाना और चौकी इंचार्ज और थाना चौकी में तैनात फोर्स नाकाबंदी और चैकिंग में रही। पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों और नाकाबंदी पर आने जाने वाले वाहनों को गहनता से चेक किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने नाईट डोमिनेशन के दौरान स्वयं जिला रेवाड़ी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेहनत, ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए निर्देश दिए।

Night Dominatio 3

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

अभियान के तहत पुलिस द्वारा रात को 10 बजे से सुबह 4 बजे तक कुल 165 सार्वजनिक स्थानों को चेक किया गया हैं तथा 78 व्यक्तियो के पर्चा अजनबी भरे गए हैं। चेकिंग के दौरान 1746 वाहनों की जांच की गई, इनमें से 21 वाहनों के चालान काटे गए, 05 वाहनों को इंपाउंड किया गया तथा 05 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई।

सीआईए रेवाड़ी ने नाइट चैकिंग के दौरान नीरज बवानिया गैंग के एक आरोपी नांगल पठानी निवासी रोबिन को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक देशी पिस्टल तथा एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

धारूहेड़ा थाना पुलिस ने हाईवे से स्कूटी के मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी राजस्थान के जिला अलवर के डाबर बाबरिया की ढाणी निवासी कंवर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद की है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

सट्टा खाईवाली करते हुए कसोला थाना पुलिस ने बल्लुवाडा रेवाड़ी निवासी कन्हैया लाल को चिराहडा से गिरफ्तार कर 760/- रुपये बरामद किए है। इसी क्रम में कोसली थाना पुलिस ने ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते हुए सात आरोपियों बव्वा निवासी पवन, सचिन, शिव कुमार, पवन, ओमबीर, सुनील व अजय कुमार को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 57800/- रुपए बरामद किए हैं।

रोहडाई थाना पुलिस ने रतनथल से रतनथल निवासी रोहतास से 24 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई तथा कोसली थाना पुलिस ने भूरिया वास निवासी जसवंत को गुडियानी से गिरफ्तार करके 24 बोतल देसी शराब बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा की नाईट डोमिनेशन अभियान का उद्देश्य रात में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना तथा आपराधिक तत्वों के अंदर कानून का भय पैदा करते हुए आमजन को सुरक्षित रखना है। नाईट डोमिनेशन करने पर आपराधिक और असामाजिक तत्वों में इस बात का भय भी बनता है की वह कोई गलत काम न करें। जिला पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाती रहेगी।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

 

About the Author