Couple Sucide: लव मैरिज के 22 दिन बाद कपल ने की आत्महत्या, वजह जान उड़ गए पुलिस के होश

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से हैरान कर देने वाला मामला  सामने आया है। जहां लव मैरिज के सिर्फ 22 दिन ही दूल्हा और दुल्हन ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में ...

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से हैरान कर देने वाला मामला  सामने आया है। जहां लव मैरिज के सिर्फ 22 दिन ही दूल्हा और दुल्हन ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में जो बात लिखी है उसे पढ़कर पुलिस भी हैरान रह गई।

UP के फर्रुखाबादा में 17 फरवरी को एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली। दोनों के घरवालें इस शादी के खिलाफ थे। इसलिए दोनों ने भागकर शादी रचा ली थी। बाद में दोनों गाजियबाद के कविनगर आकर किराए के मकान में रहने लगे थे। लेकिन फिर ऐसा कुछ हुआ कि दोनों ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में दोनों ने ऐसी बात लिखी जिसे देख पुलिस भी चौंक गई।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

दंपति ने सुसाइड नोट में लिखा कि उन्हें पकड़े जाने पर परिवार वालों द्वारा अलग करने का डर था। उन्होंने यह भी लिखा कि वे घर से कोई सामान चुराकर नहीं भागे थे। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

ACP स्वतंत्र कुमार ने बताया कि थाना कवि नगर को 112 पर को सूचना मिली कि थाना कविनगर चौकी शास्त्रीनगर अंतर्गत महेंद्र इन्क्लेव में एक दंपति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची । इसके बाद पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो दंपति के शव फंदे से झूलते मिले। घटनास्थल की वीडियोग्राफी की गई।

शवों को कब्जे में लकर पंचायत नामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है जिसकी जांच की जा रही है।

Namo Bharat RRTS now extended to Behror! Rao Inderjit's major announcement | Haryana and Rajasthan to benefit.
नमो भारत RRTS अब बहरोड़ तक, राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान , हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा फायदा

About the Author