आगामी विकास कार्यों में शहरी सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दे पार्षद : Cabinet Minister

Cabinet Minister: नगरपालिका बावल पार्षदों द्वारा आगामी विकास कार्यों के संदर्भ में कानूनी अड़चनों को दूर करने के विदित ज्ञापन सहकारिता मंत्री को सौंपा गया। उपस्थित पार्षदों को संबोधित करते हुए डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि पार्षद आगामी विकास ...

Google
GOOGLE PROFILE Follow us on Google
Follow ›

Cabinet Minister: नगरपालिका बावल पार्षदों द्वारा आगामी विकास कार्यों के संदर्भ में कानूनी अड़चनों को दूर करने के विदित ज्ञापन सहकारिता मंत्री को सौंपा गया। उपस्थित पार्षदों को संबोधित करते हुए डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि पार्षद आगामी विकास कार्यों में बावल शहर के सौंदर्यीकरण पर ज्यादा काम करे।

सहकारिता व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल (Cabinet Minister) ने जनता के नुमाइंदे एवं आमजन द्वारा उनके समक्ष लाई गई कई समस्याएं सुनी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क किया। डॉ. बनवारी लाल ने मौके पे ही कई आला अधिकारियों से फोन के जरिए बात की और जनता की समस्याओं को तुरन्त प्रभाव से निवारण का निर्देश जारी किया।

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

बावल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से बात करते हुए मंत्री (Cabinet Minister)ने कहा कि आप लोग किसी भी समय मेरी पास बिना संकोच के अपनी समस्या लेकर आ सकते है, आगे उन्होंने ने कहा कि वो प्रशासन के अधिकारियों को भविष्य के लिए भी ये निर्देश देंगे की जनता से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का उचित समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए।

इसके साथ ही साथ डॉ. बनवारी ने मीडिया के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को ये हिदायत भी दी कि जनता की समस्याओं को वो सर्वोपरि रखे और उनके निवारण में किसी भी तरह की ढील न बरतें। कैबिनेट द्वारा की गई कार्यवाही को देखकर मौके पर मौजूद सभी जनप्रतिनिधि एवं आमजन संतुष्ट दिखाई दिए।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author