Rewari: रेवाड़ी में कृषि भवन निर्माण को मिली रफ्तार, डिजाइन तैयार होने के बाद टेंडर लगा कर की जाएगी आगे की कार्रवाई

Rewari: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि रेवाड़ी में कृषि भवन का निर्माण जल्द ही किया जाएगा। राणा आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए ...

Rewari: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि रेवाड़ी में कृषि भवन का निर्माण जल्द ही किया जाएगा। राणा आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का ज़वाब दे रहे थे।

श्याम सिंह राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गत 15 जून 2025 को रेवाड़ी में कृषि भवन बनाने की घोषणा की थी। पहले इसके लिए जिस भूमि पर कृषि भवन का निर्माण प्रस्तावित था, उसका मालिकाना हक पुनर्वास विभाग के नाम पर था। अब इस भूमि का मालिकाना हक पुनर्वास विभाग से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को स्थानांतरित कर दिया गया है।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने आगे बताया कि वास्तुकला विभाग से उक्त भवन के ड्राइंग और डिजाइन बनाने हेतु अनुरोध किया गया है , इनके तैयार होते ही जल्द से जल्द टेंडर लगा कर भवन निर्माण की आगे की कार्रवाई की जाएगी।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author

Related Articles