नर सेवा-नारायण सेवा को ध्येय मानकर समर्पण पोर्टल से जुड़े आमजन : डीसी

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने लोगों विशेषकर युवाओं का आह्वान किया है कि वे स्वयं को हरियाणा सरकार की ओर से शुरू किए गए समर्पण पोर्टल पर पंजीकृत करें और पोर्टल से जुड़कर  सामाजिक कार्यों में भागीदार बनें। उन्होंने आह्वान ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने लोगों विशेषकर युवाओं का आह्वान किया है कि वे स्वयं को हरियाणा सरकार की ओर से शुरू किए गए समर्पण पोर्टल पर पंजीकृत करें और पोर्टल से जुड़कर  सामाजिक कार्यों में भागीदार बनें। उन्होंने आह्वान किया कि नर सेवा-नारायण सेवा को ध्येय मानकर निस्वार्थ सेवा भाव से काम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा वॉलंटियर को समर्पण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जल्द ही पंजीकृत वॉलंटियर्स को सामाजिक कार्य का दायित्व सौंपा जाएगा।
 

डीसी ने बताया सरकारी सिस्टम के अंतर्गत बहुत से कार्य किए जाते हैं। इस सिस्टम को संभालने के लिए आईएएस अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का उद्देश्य है कि ऐसे लोगों को भी इस सिस्टम से जोड़ना चाहिए जो सरकार के कार्यों में निस्वार्थ सेवा भाव से अपना योगदान दे सकें। इसी सोच को ध्यान में रखकर हरियाणा सरकार द्वारा समर्पण पोर्टल की शुरूआत की गई है।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सेवानिवृत कर्मचारियों का एक बहुत बड़ा वर्ग है, जो समाज के हित में अपना बचा हुआ समय लगाना चाहता है। ऐसे लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर इस सेवाभाव के यज्ञ में आहुति डाल सकते हैं। समर्पण पोर्टल पर बड़ी संख्या में जुड़कर सामाजिक कार्यों में योगदान देने की जरुरत है। इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

वॉलंटियर को जल्द दी जाएगी जिम्मेदारी :
डीसी ने बताया कि सरकार की ओर से समर्पण पोर्टल पर रजिस्टर्ड वॉलंटियर्स को जल्द ही जिम्मेदारी दी जाएगी। सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के चलते परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) का कार्य निरंतर चल रहा है। पीपीपी के अंतर्गत वेरिफिकेशन का सर्वे भी जारी है।

 

इस सर्वे को और अधिक मजबूत करने के लिए सरकार की ओ से समर्पण पोर्टल पर रजिस्टर्ड कुछ वॉलंटियर्स की मदद ली जाएगी। इसी तरह भविष्य में अलग-अलग कार्यों में जहां इनकी जरूरत महसूस होगी, वहां कार्यों का दायित्व भी सौंपा जाएगा। धीरे-धीरे यह टीम कार्य करेगी तो प्रेरणा भाव से और वॉलंटियर्स भी इस पोर्टल से जुड़ने के लिए आगे आएंगे।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author