Nagar Darshan portal: अब आम नागरिक भी नगर दर्शन पोर्टल पर दे पाएंगे सुझाव, आधार नंबर और पीपीपी जरूरी

Nagar Darshan portal: हरियाणा के शहरी निकायों में नगर दर्शन पोर्टल पर विकास कार्यों को लेकर आई जानकारी का फिजिकल वेरिफिकेशन कराते हुए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य निकायों की वेबसाइटस के माध्यम से ...

Nagar Darshan portal: हरियाणा के शहरी निकायों में नगर दर्शन पोर्टल पर विकास कार्यों को लेकर आई जानकारी का फिजिकल वेरिफिकेशन कराते हुए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य निकायों की वेबसाइटस के माध्यम से सभी सरकारी सेवाओं का लाभ नागरिकों तक सुलभ तरीके से पहुंचाना है।

शहरी क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना

Nagar Darshan portal

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर दर्शन पोर्टल (Nagar Darshan portal) के माध्यम से विकास कार्यों की मांग की जा सकती है। उन्होंने बताया कि उक्त पोर्टल का लक्ष्य शहरी क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ऐसी सभी सेवाओं की क्षमता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सुझाव देने के लिए आधार और पीपीपी जरूरी

उन्होंने बताया कि इस पोर्टल (Nagar Darshan portal) पर विकास कार्यों से संबंधित सुझाव देने हैं तो आधार कार्ड नंबर और परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) होना चाहिए। बिना पीपीपी नंबर के विकास से संबंधित सुझाव दर्ज नहीं होंगे। शहरवासी अपने विकास से संबंधित सुझाव nagardarshan.ulbharyana.gov.in पर लॉगइन कर दर्ज करवा सकते हैं।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author