CIA Rewari Action: अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा, राजस्थान से आरोपी पकड़ा

CIA Rewari Action: CIA Rewari प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव बेरला ...

CIA Rewari Action: CIA Rewari प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव बेरला निवासी जमशेद के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया की 19 मई 2021 को पुलिस को सूचना मिली थी की सचिन उर्फ मोनू निवासी गांव खरसानकी अवैध हथियार रखता है। जो वह आज अवैध पिस्टल लेकर अपने घर के पास सड़क पर खडा है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सचिन उर्फ मोनू निवासी गांव खरसानकी बतलाया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर 02 अवैध देशी पिस्टल व 01 जिन्दा रोंद बरामद हुआ।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी सचिन उर्फ मोनू ने बताया कि उसे यह अवैध हथियार जिला गुरुग्राम के गांव खण्डेवला निवासी अमित कुमार उर्फ डैंजर ने उपलब्ध करवाया था। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दोनों आरोपी सचिन उर्फ मोनू व अमित कुमार उर्फ डैंजर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

जो इस मामले में CIA Rewari ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव बेरला निवासी जमशेद को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author