दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बच्चों ने लगाया जाम, स्कूल गेट पर ताला लगा सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

जानकारी के लिए बता दे कि गांव आनंदपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 100 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं. पिछले दिनों स्कूल में 4 विषयों के टीचर्स को बदल दिया गया, लेकिन उनकी जगह पर दूसरे टीचर्स नियुक्त नहीं ...

जानकारी के लिए बता दे कि गांव आनंदपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 100 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं. पिछले दिनों स्कूल में 4 विषयों के टीचर्स को बदल दिया गया, लेकिन उनकी जगह पर दूसरे टीचर्स नियुक्त नहीं किए. जिसकी वजह से बच्चों को पढाई करने में काफी परेशानी हो रही है.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

बुधवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने पहले स्कूल के बाहर नारेबाजी करते हुए गेट पर ताला लगा दिया. जिसके बाद बच्चों और ग्रामीणों ने स्कूल के पास ही अप्रोच रोड पर झाड़ियां डालकर जाम लगा दिया. जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारी बच्चों को समझाने में जुटे हैं.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

ट्रांसफर ड्राइव की वजह से जिले के कई स्कूलों के टीचर्स का ट्रांसफर तो कर दिया गया है लेकिन अभी तक उनकी जगह पर नए टीचर्स नियुक्त नही किए गए है.जिससे बच्चों की पढाई पर काफी असर पड़ रहा है.

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author