हरियाणा में बनेगा पहला इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर,100 करोड़ रुपये से अधिक की 47 परियोजनाओं पर मुख्य सचिव ने की चर्चा

हरियाणा में बनने वाले पहले इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के वाणिज्यिक उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधित हितधारकों के साथ बैठक की जाए व ...

हरियाणा में बनने वाले पहले इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के वाणिज्यिक उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधित हितधारकों के साथ बैठक की जाए व सुझाव लेकर व्यवस्थित तरीके से डिज़ाइन तैयार किया जाए।

संजीव कौशल ने निर्देश दिए कि ऐसी बड़ी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने हेतू प्रत्येक प्रोजेक्ट के लिए सब कमेटी बनाई जाए। इस सब कमेटी में उस परियोजना से संबंधित अन्य विभागों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

मुख्य सचिव आज 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा के लिए प्रशासनिक सचिवों की समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में 6 विभागों की 100 करोड़ रुपये से अधिक की 47 परियोजनाओं पर चर्चा की गई। इन 47 परियोजनाओं पर लगभग 43 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी।

कौशल ने कहा कि अन्य स्थानों पर बने इस प्रकार के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का भी बारीकी से अध्ययन किया जाए। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के सेक्टर – 78 में आईसीसी बनाया जाना है, इसके निर्माण में तेजी लाने के लिए अगले 15 दिनों में हितधारकों के साथ बैठक का आयोजन किया जाए।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author

Related Articles