हरियाणा में मनोहर सरकार शुरू करने जा रही मुख्यमंत्री आवास योजना

हरियाणा में वंचितों व जरूरतमंदों के सिर पर छत मुहैया करवाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर हरियाणा सरकार की ओर से अलग से मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करने की घोषणा की। ...

हरियाणा में वंचितों व जरूरतमंदों के सिर पर छत मुहैया करवाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर हरियाणा सरकार की ओर से अलग से मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करने की घोषणा की।

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

उन्होंने कहा कि हरियाणा में सर्वे किया जा रहा है और जिनके पास आवास नहीं हैं, ऐसे पात्र लाभार्थियों को आवास प्रदान किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा आज महाराजा शूर सैनी की जयंती के अवसर पर हिसार में सैनी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उपस्थित जन समूह को चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए की।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

 इस अवसर पर उन्होंने सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के जीर्णोद्धार व नव निर्माण के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता व विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की ओर से 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की।

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

About the Author