केंद्र व राज्य सरकार ने मादक पदार्थों के खिलाफ अपनाई जीरो टॉलरेंस नीति : डीसी

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने गत दिवस जिला सचिवालय सभागार में नार्को समन्वय कमेटी की समीक्षा बैठक ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि नशे की समस्या समाज के लिए एक गंभीर ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने गत दिवस जिला सचिवालय सभागार में नार्को समन्वय कमेटी की समीक्षा बैठक ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि नशे की समस्या समाज के लिए एक गंभीर समस्या है। आम नागरिक विशेषकर युवा नशे की गिरफ्त में आकर अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं।

नशा समाज व देश को अंदर ही अंदर खोखला कर रहा है। इस गंभीर समस्या से सभी के समन्वय व सहयोग से निपटा जा सकता है। कहा कि बच्चे व युवा देश का भविष्य हैं। बच्चों व युवाओं में नशे का प्रचलन समाज व देश के लिए चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है।

डीसी ने कहा कि हमें जिले में नशीले पदार्थों की आपूर्ति के नेटवर्क को ध्वस्त करने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए नार्को को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एनकार्ड) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा के दौरान नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया जाए।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

युवाओं को नशे की लत से बचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा टोल फ्री ड्रग हेल्पलाइन नंबर-9050891508 जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके आमजन नशे की रोकथाम से संबंधित कोई भी सूचना नि:शुल्क दे सकते हैं।

बैठक में एसपी राजेश कुमार, एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली जय प्रकाश, नगराधीश देवेन्द्र शर्मा, जिला खनन अधिकारी राजेश सहरावत, जिला न्यायवादी हरपाल सिंह सहित कमेटी के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !
About the Author

Related Articles