CBSE Board Exam 2026: रेवाड़ी में 10वीं-12वीं परीक्षाओं को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, 30 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

CBSE Board Exam 2026: Central Board of Secondary Education (CBSE) की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र रेवाड़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। परीक्षा अवधि के दौरान जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था ...

CBSE Board Exam 2026: Central Board of Secondary Education (CBSE) की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र रेवाड़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। परीक्षा अवधि के दौरान जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष पुलिस ड्यूटी तैनात की गई है।

पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा, IPS के निर्देशन में तैयार सुरक्षा योजना के तहत दिनांक 17.02.2026 से 11.04.2026 तक जिले में बीएनएसएस की धारा 163 लागू की गई है। जिले में कुल 30 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल, पीसीआर एवं राइडर टीमें तैनात है। साथ ही, नियुक्त पर्यवेक्षण अधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर रहे है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

*शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष परीक्षा हेतु पुख्ता इंतजाम *

पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया की परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों एवं यातायात अव्यवस्था को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्रों के आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्त की जाए तथा केंद्र के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए। 200 मीटर के दायरे में किसी भी संदिग्ध या शरारती तत्व की उपस्थिति पाए जाने पर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की परीक्षा केंद्रों के नजदीक कोई भी वहां खड़े ना करें पुलिस द्वारा निर्धारित पार्किंग में ही अपने वाहनों को खड़ा करें ।

* अभिभावकों एवं आमजन से सहयोग की अपील *

पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा ने अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्र न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि “परीक्षार्थियों को शांत, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना, हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उनका आत्मविश्वास ही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है।”

* अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई*

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाह, पेपर लीक या भ्रामक सूचना सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर टीम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान फोटोकॉपी दुकाने और साइबर कैफे सुबह से परीक्षा समाप्त होने तक बंद रहेंगे, ताकि परीक्षा के दौरान कोई भी अवैध सामग्री साझा न की जा सके। परीक्षा के दौरान आदेश की अवहेलना करने वाले फोटो स्टेट और साइबर कैफे संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए ।

“सेफ एग्जाम – स्ट्रॉन्ग फ्यूचर”

रेवाड़ी पुलिस का उद्देश्य है कि सभी विद्यार्थी तनावमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण में अपनी परीक्षा दें। जिला पुलिस “सेवा, सुरक्षा और सहयोग” के मूलमंत्र के साथ परीक्षा अवधि के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। साथ ही, सभी ग्राम पंचायतों एवं आमजन से अपील की जाती है कि वे अपने गांवों में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर नजर रखें तथा नकल जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

 

 

 

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

 

 

 

 

 

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

 

 

 

About the Author