कंपनी कर्मचारियों से रुपए छीनने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

शहर थाना रेवाड़ी के अन्तर्गत जगन गेट चौकी पुलिस ने रात के समय दो कंपनी कर्मचारियों से रुपए छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रेवाडी के राजीव नगर धक्का बस्ती ...

शहर थाना रेवाड़ी के अन्तर्गत जगन गेट चौकी पुलिस ने रात के समय दो कंपनी कर्मचारियों से रुपए छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रेवाडी के राजीव नगर धक्का बस्ती निवासी अशोक उर्फ कालू तथा समीर उर्फ कालू के रुप में हुई है। पुलिस ने आरपियों से छीने गए रुपए बरामद कर लिए हैं।

 

जांच अधिकारी ने बताया कि दिलीप पुत्र महेश कुमार निवासी इन्दिरा कालोनी किशनगढ जिला अजमेर ने शिकायत दी की वह टपूकडा होन्डा कम्पनी मे काम करता है। दिनांक 14/15.05.2022 की रात को वह कोटा से कांस्टेबल  की परीक्षा देकर समय करीब 1 बजे रात को रेवाड़ी बस स्टैण्ड अपने साथी मनोज कुमार पुत्र साहब सिहं निवासी मौहल्ला ग्वारिया टपूकडा को साथ लेकर पैदल–पैदल धारुहेड़ा चुंगी जा रहे थे। हम जैसे ही देव ज्योती अस्पताल के नजदीक पहुंचे तो वहां पर खडे तीन लोगों ने हमें डरा – धमकाकर हमारे रुपये जबरदस्ती करके छीन कर भाग गये।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस ने दिलीप की शिकायत पर मामला दर्ज करके त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दो आरोपियों रेवाड़ी के राजीव नगर धक्का बस्ती निवासी अशोक उर्फ कालू तथा समीर उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

 

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author

Related Articles