Rewari मे आढती से पैसो का बैग छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Rewari: उप पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी संजीव बल्हारा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि शहर के मोहल्ला हंसनगर निवासी पंकज सैनी‎ ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी बिठवाना सब्जी मंडी मे आढ़त‎ है। प्रतिदिन की तरह 5 ...

Rewari: उप पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी संजीव बल्हारा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि शहर के मोहल्ला हंसनगर निवासी पंकज सैनी‎ ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी बिठवाना सब्जी मंडी मे आढ़त‎ है। प्रतिदिन की तरह 5 अगस्त की सुबह करीब 3:45 बजे वह मोटरसाइकिल से अपनी आढ़त पर जा रहा था। जब वह‎ भाड़ावास फाटक के समीप पहुचा तो अचानक‎ दो नकाबपोश युवक उनके सामने आऐ और उसका बैग छिनकर भाग गए।

व्यापारी‎ ने बताया कि बैग में 30 हजार रुपए कैश के‎ अलावा उनके बही-खाता था जिसमें उसके  लेनदेन का ‎पूरा हिसाब था। जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाऊन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी द्वारा मामले की जाँच अपराध शाखा-I रेवाड़ी को सौंपी गई थी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

जो अपराध शाखा-Iरेवाड़ी द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को अदालत मे पेश कर उचित पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

   

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author