व्यापारी से लूट का मामला: कर्जे तले दबे दोस्तों ने दिया था लूट की वारदात को अंजाम

रेवाड़ी : बता दें कि 29 जनवरी की रात करीबन आठ बजे तीन नकाबपोश आरोपियों ने अनाज मंडी स्थित एक व्यापारी के घर में घुसकर हथियार के बल पर 7 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था. जिस ...

रेवाड़ी : बता दें कि 29 जनवरी की रात करीबन आठ बजे तीन नकाबपोश आरोपियों ने अनाज मंडी स्थित एक व्यापारी के घर में घुसकर हथियार के बल पर 7 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था. जिस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जाँच शुरू की थी. आरोपियों की धरपकड़ के लिए मॉडल टाउन थाना पुलिस और सीआईए की टीम लगी हुई थी. जाँच के दौरान 5 आरोपियों के नाम सामने आयें. जिनमें से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पकड़े गए आरोपियों में चाँदपुर की ढाणी निवासी रवि, बिठवाना निवासी नीरज और भिवाड़ी निवासी कपिल उर्फ़ बिल्ला शामिल है. जबकि दो आरोपियों के पीछे पुलिस टीम लगी हुई है. पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई कार और दो हथियार सहित कारतूस बरामद किये है.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पुलिस जाँच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले रेकी की थी कि व्यापारी कब कैश जमा कराने के लिए बैंक जाता है और कब कैश घर में रखता है. उसी के मुताबिक़ आरोपियों ने लूट की योजना बनाई थी. बता दें कि शिकायतकर्ता ने सात लाख रूपए लूट कर ले जाने की शिकायत दी थी लेकिन पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने साढ़े चार लाख रूपए लूट करना कबूला है.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

आरोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि आरोपियों से और गहनता से पूछताछ की जा सकें. साथ ही ये हथियार कहा से लायें और आगे क्या उनकी प्लानिंग थी इस बात का भी पता लगाया जा सकें.

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author