टैक्स चोरी करने वालों पर कसा जाएगा शिंकजा – डिप्टी सीएम

हरियाणा में अवैध तौर पर सामान की ढुलाई करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। जो व्यक्ति टैक्स की पेमैंट किए बिना कमर्शियल वाहन से सामान को ले जाता पकड़ा जाएगा,उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहनों की चैकिंग के दौरान ...

हरियाणा में अवैध तौर पर सामान की ढुलाई करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। जो व्यक्ति टैक्स की पेमैंट किए बिना कमर्शियल वाहन से सामान को ले जाता पकड़ा जाएगा,उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहनों की चैकिंग के दौरान कराधान विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस-बल भी होगा। विभाग के जो अधिकारी टैक्स की चोरी के मामले में छापेमारी करेंगे, उनके लिए शरीर पर स्पाई-कैमरा भी होगा। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज चंडीगढ़ में आबकारी एवं कराधान विभाग के एनफोर्समैंट की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

 

 

डिप्टी सीएम, जिनके पास आबकारी एवं कराधान विभाग का भी प्रभार है, ने इस अवसर पर कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि जो भी अधिकारी नियमित तौर पर टैक्स चोरी करने वाले वाहनों की ईमानदारी से चैकिंग नहीं करेगा उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही कैमरे खरीदे जाएंगे जो कि छापेमारी करने वाले अधिकारियों के कपड़ों में लगाए जाएंगे, इनकी टै्रकिंग मुख्यालय से की जाएगी।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

 

 

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर लोग ईमानदारी से टैक्स नहीं भरेंगे तो सरकार के पास राजस्व कहां से आएगा, इसी राजस्व से ही राज्य में बिजली, पानी, सडक़, परिवहन, शिक्षा,स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाएं लागू की जाती हैं। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मासिक आधार पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने के निर्देश दिए।

 

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

इन बैठकों में टैक्स चोरी से संबंधित छापेमारी, रिकवरी व केस दर्ज करने आदि से संबंधित सूचनाएं अपडेट की जाएंगी और आवश्यकता अनुसार उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने एक वर्ष में टैक्स एकत्रित करने, टैक्स की चोरी पकड़ने के अलावा अधिकारियों की अचीवमैंट्स की भी बारीकी से समीक्षा की और अपेक्षा अनुरूप कार्य न करने वाले  अधिकारियों से जवाब-तलबी की।

 

बैठक में आबकारी एवं कराधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, आयुक्त शेखर विद्यार्थी, अतिरिक्त आयुक्त,जीएसटी सिद्धार्थ जैन, अतिरिक्त आयुक्त प्रशासनिक एवं एनफोर्समैंट धीरज गर्ग, उपमुख्यमंत्री के ओएसडी कमलेश भादु समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

 

About the Author

Related Articles