Bus service: सरकारी स्कूल के लिए शुरू की गई बस सेवा, शहर से बच्चे जा रहे गाँव के इस सरकारी स्कूल मे पढ़ने

Bus service : बता दें कि रेवाड़ी जिले के गाँव बोडिया कमालपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकारी स्कूलों की टॉप सूची में शामिल है। इसलिए स्कूल में दी जाने वाली शिक्षा और परिणामों को देखते हुये शहर ...

Bus service : बता दें कि रेवाड़ी जिले के गाँव बोडिया कमालपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकारी स्कूलों की टॉप सूची में शामिल है। इसलिए स्कूल में दी जाने वाली शिक्षा और परिणामों को देखते हुये शहर के बच्चे भी इस स्कूल में एडमिशन ले रहे है।

स्कूल में बच्चों को आने –जाने में होती थी परेशानी

bus service

रेवाड़ी शहर से बेरली रोड़ स्थित करीबन दस किलोमीटर दूर इस स्कूल में बच्चों को आने –जाने में कोई परेशानी ना आयें इसके लिए एक हरियाणा रोडवेज की बस (bus service) पहले संचालित की जा रही है। इस बार बच्चों की संख्या और बढ़ गई है। इसलिए एक और हरियाणा रोडवेज की बस  (bus service) का संचालन कर दिया गया है।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

bus service

स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या ज्यादा

स्कूली बच्चों ने कहा कि स्कूल के अंदर अच्छी पढ़ाई होती है। इसलिए उन्होने वहाँ दाखिला लिया है। अभी तक स्कूल जाने के लिए एक बस (bus service)  चलाई हुई थी। बच्चों की संख्या ज्यादा होने के कारण उन्हे आने –जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब दूसरी बस चालू होने से कोई परेशानी नहीं आयेगी।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

कोसली विधायक ने दिखाई हरी झंडी

रेवाड़ी बस स्टैंड से बस (bus service) को हरी झंडी दिखाने पहुँचे कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि वो पहली बार देख रहे है कि शहर का बच्चा गाँव के स्कूल में पढ़ने के लिए जा रहा है। वरना अमूमन गाँव का बच्चा शिक्षा ग्रहण करने के लिए शहर की तरफ भागता है। उन्होने कहा कि अगर किसी और स्कूल में भी इस तरह से बस चलाने की आवश्यकता हुई तो वो वहाँ पर भी बस चालू कराने का प्रयास करेंगे।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author

Related Articles