Rewari से शुरू हुई वृन्दावन और खाटूश्याम के लिए सीधी बस सेवा, ये रहेगा टाइम टेबल

Rewari: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में हरियाणा रोडवेज़ के बेड़े में 150 एसी बसें भी शामिल करने जा रहे है। जिनमें से रेवाड़ी जिले को भी बसें दी जाएगी। बीते दिनों ही रेवाड़ी डिपो ...

Rewari: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में हरियाणा रोडवेज़ के बेड़े में 150 एसी बसें भी शामिल करने जा रहे है। जिनमें से रेवाड़ी जिले को भी बसें दी जाएगी।

बीते दिनों ही रेवाड़ी डिपो के बेड़े मे 7 नई बसों को शामिल गया है। ये बसें वृन्दावन और खाटूश्याम धाम के साथ-साथ चडीगढ़, दिल्ली –जयपुर, रोहतक और एक लोकल रूट पर चलाई जाएगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

Rewari से वृन्दावन और खाटूश्याम बस टाइम टेबल

Rewari

रेवाड़ी से 2 बसें वृन्दावन और खाटूश्याम के लिए शुरू की गई। रेवाड़ी से खाटूश्याम के लिए बस दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर चलेगी जो बस वापिस वहाँ से 5 बजे चलकर रेवाड़ी पहुंचेगी। जबकि वृन्दावन जाने वाली बस सुबह 8 बजे चलेगी , जिसका वापिस वृन्दावन से रेवाड़ी चलने का समय दोपहर 12 बजकर 20 मिनट निर्धारित किया गया है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

ये रहेगा टाइम टेबल

रेवाड़ी -बल्लभगढ़ सुबह साढ़े 7 बजे चलेगी, जो वापिस साढ़े 10 बजे बल्लभगढ़ से चलकर रेवाड़ी पहुंचेगी। रेवाड़ी -बावल से चडीगढ़, ये बस सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर रेवाड़ी से वाया बावल चडीगढ़ जायेगी, जो वापिस चडीगढ़ से 5 बजे चलकर रेवाड़ी पहुंचेगी।

इसी तरह से रेवाड़ी वाया बावल दिल्ली और दिल्ली –से जयपुर के लिए सुबह साढ़े छह बजे बस का टाइम टेबल रहेगा। इस बस का दिल्ली से चलने का समय सुबह 9 बजकर 20 मिनट और जयपुर से चलने का समय शाम 3 बजकर 40 मिनट रहेग। इसी तरह से रेवाड़ी से रोहतक- रेवाड़ी और रेवाड़ी जिले के किशनगढ़ गाँव के लिए स्पेशल बस सेवा चालू की गई है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

About the Author