Haryana: हरियाणा के इस जिले में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, सड़कें और ग्रीन बेल्ट खाली कराई गईं

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ गुरुग्राम प्रशासन का बुलडोजर अभियान लगातार जारी है। नगर निगम (MCG) की स्ट्रीट वेंडिंग प्रबंधन टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते ...

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ गुरुग्राम प्रशासन का बुलडोजर अभियान लगातार जारी है। नगर निगम (MCG) की स्ट्रीट वेंडिंग प्रबंधन टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई करते हुए सड़क, फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट और अन्य सार्वजनिक स्थलों से अवैध कब्जे हटाए हैं।

इस कार्रवाई के तहत मेफील्ड गार्डन, निर्वाण सेंट्रल रोड, इस्लामपुर, सेक्टर-38, सोहना रोड, बादशाहपुर, सुभाष चौक, संत रविदास मार्ग, लक्ष्मण विहार, रेलवे रोड और सेक्टर-47 जैसे कई प्रमुख इलाकों में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। बुलडोजर के साथ प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और कब्जाधारियों को तुरंत हटाया गया।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

अधिकारियों ने बताया कि यह केवल बुलडोजर कार्रवाई नहीं, बल्कि एक संपूर्ण सफाई और व्यवस्था सुधार अभियान है। स्ट्रीट वेंडिंग प्रबंधन टीम ने ठेले, स्टॉल, अवैध शेड, टिन की छतें और सड़क किनारे लगे ढांचे भी हटाए। कब्जाधारियों को चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सामान जब्त कर लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गुरुग्राम को एक साफ, हरा-भरा और व्यवस्थित शहर बनाना है। उन्होंने कहा, “हमारे प्रयास हैं कि सभी सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटे ताकि ट्रैफिक, स्वच्छता और पर्यावरण व्यवस्था बेहतर हो सके। शहर की सुंदरता अतिक्रमण से बिगड़ती है और यह सुरक्षा के लिहाज से भी घातक है।”

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !
About the Author

Related Articles