Breaking News: रेवाड़ी को मिला 38 करोड़ का विकास पैकेज, राव इंद्रजीत सिंह ने किया समर्पित, देखें लिस्ट

Breaking News: केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर जिला की ग्रामीण विकास से जुड़ी 3809.55 लाख रूपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का ...

Breaking News: केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय परिसर में नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर जिला की ग्रामीण विकास से जुड़ी 3809.55 लाख रूपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करते हुए विकास योजनाओं को आमजन को समर्पित किया।

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए सतत प्रयासरत है। इन परियोजनाओं से नागरिकों को पेयजल, सौंदर्यकरण के साथ ही गलियों में बेहतर सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

केंद्रीय मंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग की गांव माजरा गुरदास में 493.87 लाख रूपए की लागत से नहरी जल आधारित पेयजल वितरण परियोजना, गांव माजरा गुरदास के नहरी जल आधारित पेयजल परियोजना के अंतर्गत गांव कोनसीवास में 55.09 लाख रूपए की लागत से पेयजल बुस्टिंग स्टेशन का शिलान्यास व जिला परिषद रेवाड़ी के 159 गांवों में 1436 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

वहीं सांसद निधि कोष के तहत जिला के 21 गांवों के लिए 168.51 लाख रूपए की लागत से करवाए गए विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन, जिला परिषद रेवाड़ी के 144 गांवों में 299.36 लाख रूपए की लागत से लगवाई गई सोलर लाइट का उद्घाटन, पंचायत समिति रेवाड़ी के 65 गांवों में 909.30 लाख रूपए की लागत से करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन तथा पंचायत समिति बावल के 24 गांवों में 447.39 लाख रूपए की लागत से करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author